For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विज़डन की विश्‍व एकादश में सचिन तेंदुलकर भारत के एकमात्र क्रिकेटर

लंदन। क्रिकेट की बाइबिल कही जाने वाली 'विज़डन' की सर्वकालिक टेस्‍ट टीम में भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को शामिल किया गया है। गौर हो कि विश्‍व एकादश में शामिल होने वाले वह एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं। सचिन को चौथे नंबर पर बल्‍लेबाजी के लिए चुना गया है। इस टीम के कप्‍तान डॉन ब्रेडमैन हैं। खास बात यह है कि इस लिस्‍ट में ब्रायन लारा (वेस्‍ट इंडीज), रिकी पोटिंग (आस्‍ट्रेलिया), जैक कालिस (दक्षिण अफ्रीका) और मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) जैसे सचिन के समकालीन महान खिलाडि़यों को शामिल नहीं किया गया है।

सचिन के अलावा भारतीय क्रिकेट को पहचान दिलाने वाले कपिल देव और सुनील गावस्‍कर को भी इस लिस्‍ट में शामिल नहीं किया गया है।

सचिन तेंदुलकर ने अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से अपने सन्‍यास की घोषणा कर दी है और वह वेस्‍ट इंडीज के साथ दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज में मुंबई में अपना 200वां और अंतिम टेस्‍ट मैच खेलेंगे।

विश्‍व की सर्वकालिक सर्वश्रेष्‍ठ एकादश टीम-

1. जैक हाब्‍स ( इंग्‍लैंड, 1908 - 1930)

(61 टेस्‍ट , 5, 410 रन , 56.94 की औसत।)

2. डब्‍ल्‍यू जी ग्रेस (इंग्‍लैंउ, 1880- 1899)

(22 टेस्‍ट, 1098 रन, 32.29 की औसत)

3. सर डॉन ब्रेडमैन ( कप्‍तान, आस्‍ट्रेलिया, 1928- 1948)

(52 टेस्‍ट, 6996 रन, औसत 99.94)

4. सचिन तेंदुलकर ( भारत, 1989- 2013)

(टेस्‍ट 198, 15837 रन, औसत 53.86)

5. सर विवियन रिचर्ड्स (वेस्‍ट इंडीज, 1974- 1991)

(121 टेस्‍ट, 8540 रन, औसत 50.23)

6. गैरी सोबर्स ( वेस्‍ट इंडीज, 1954- 1974)

(93 टेस्‍ट, 8032 रन, औसत 57.38, 235 विकेट)

7. ए‍लन नॉट ( विकेट कीपर, इंग्‍लैंड, 1967- 1981)

(95 टेस्‍ट, 4389 रन, औसत 32.75, 250 कैच, 19 स्‍ट‍ंपिंग)

8. वसीम अकरम ( पाकिस्‍तान, 1985- 2002)

(104 टेस्‍ट, 414 विकेट, औसत 23.62)

9. शेन वार्न ( आस्‍ट्रेलिया, 1992- 2007)

(145 टेस्‍ट, 708 विकेट, औसत 25.41)

10. मैल्‍कम मार्शल ( वेस्‍ट इंडीज, 1978- 1991)

(81 टेस्‍ट, 376 विकेट, औसत 20.94)

11. सिडनी बर्न्‍स (इंग्‍लैंड, 1901- 14)

( 27 टेस्‍ट, 189 विकेट, औसत 16. 43)

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+