नई दिल्ली। जी हां दोस्तों आपने सही सुना, हम मास्टर ब्लास्टर सचिन की ही बात कर रहे हैं जो कि इंडो-अफ्रिका मैच के दौरान आज गूगल प्लस और हैंगआउट पर आपको लाइव मिलेंगे। इस दौरान तेंदुलकर के चाहने वाले सीधे उनको संदेश भेज सकेंगे और तेंदुलकर उनके जवाब देंगे तथा अपनी बातें साझा करेंगे।
आपको बता दें कि आईसीसी ने इंटरनेट की शीर्ष कंपनी गूगल के साथ यह पहल की है। तेंदुलकर को गूगल प्लस पर सचिन हैशटैग से फॉलो किया जा सकता है।मालूम हो कि तेंदुलकर विश्व कप-2015 के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।
इंडो-अफ्रिका मैच के दौरान तेंदुलकर मिलेंगे आपको लाइव
गौरतलब है कि आज के मैच के लिए सचिन आस्ट्रेलिया में हैं, सिडनी के एक नामी-गिरामी होटल में आज उनके साथ खाना खाने का भी ऑफर है जिसके लिए लोगों के बीच में मारा-मारी मची हुई है।