Twitter विवाद : शोभा डे ट्वीट मामले पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मिलाए अभिनव बिंद्रा के सुर में सुर

रियो डी जेनेरियो : रियो ओलंपिक में भारत के सद्भावना दूत सचिन तेंदुलकर रियो डी जेनेरियो से भारत लौट आए हैं। उन्होंने भी भारत के स्टार शूटर अभिनव बिंद्रा के सुर में सुर मिलाते हुए लेखिका शोभा डे को निशाने पर​ लिया है। भारतीय खिलाड़ियों के ओलंपिक में लचर प्रदर्शन को लेकर शोभा ने कुछ दिन पहले ​विवादित टिप्पणी की थी।

कई सेलेब्रेटीज़ और खिलाड़ियों ने उनके ट्वीट की आलोचना की थी। इसी कड़ी में अब अगला नाम भारतीय क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर भी शुमार हो गए हैं। भारत-वेस्टइंडीज़ टेस्ट क्रिकेट : इतिहास में दर्ज हो गए आर अश्विन, रिद्धिमन साहा के ये 10 रिकॉर्ड

शोभा डे ने उड़ाया था मजाक

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ले​खिका शोभा डे ने एक विवादित ट्वीट किया था। इसके बाद से ही लगातार उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। इसी क्रम में सचिन ने भी कहा है कि हमें खिलाड़ियों की मेहनत का सम्मान करना चाहिए और आलोचना करने की बजाय उन्हें सपोर्ट करना चाहिए। हम अगर ऐसा नहीं करेंगे तो उनका मनोबल गिरेगा। वह हमेशा भारतीय खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं। ओलंपिक : हॉकी में भारतीय महिला टीम की आॅस्ट्रेलिया के हाथों 6-1 से करारी हार, पदक की उम्मीदें ख़त्म

दिल्ली लौटकर दिया बयान

रियो से लौटने के बाद दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सचिन ने कहा कि मैंने प्लेयर्स के साथ वक्त बिताया है। मैंने उनके मुकाबले देखे और उन्हें सपोर्ट किया। मेरा मानना है कि भारतीय खिलाड़ी अभी अच्छे दौर से नहीं गुजर रहे हैं। लेकिन उनका वक्त करवट लेगा और वे हमें मेडल देंगे। सचिन के मुताबिक, रियो ओलंपिक में जाने के लिए खिलाड़ियों को किस स्तर की मेहनत करनी पड़ी होगी।

अभिनव बिंद्रा भी कतार में

सचिन के इस बयान के अलावा अभिनव बिंद्रा का भी बयान आया है। उन्होंने शोभा पर फिर से हमला करते हुए कहा कि उन्हें कुछ बूढ़े लोगों की बातों से फर्क नहीं पड़ता। दुनिया में टॉप 4 में जगह बनाना उनके लिए गर्व की बात है। शोभा डे तो विवादित tweets की मल्लिका हैं, रियो पर नया क्या है

जानिए क्या ट्वीट किया था शोभा डे ने :

सोमवार शाम को लेखिका शोभा डे ने ट्वीट किया था, 'टीम इंडिया का ओलिंपिक में लक्ष्य : रियो जाओ, सेल्फी लो, खाली हाथ वापस आओ। पैसे और अवसर की ये कैसी बर्बादी है!'

Story first published: Thursday, August 11, 2016, 16:26 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+