अपनी ही कहानी सुन रो पड़ते हैं सचिन तेंदुलकर!

मुंबई। अपने जीवन के 24 साल क्रिकेट को देने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के बारे में शायद अब भी कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें लोग जानते नहीं है और उन्हीं बातों को लोगों के सामने लायेगी सचिन पर बनने वाली 'डॉक्युमेंट्री-फीचर फिल्म', जिसकी शूटिंग में इन दिनों तेंदुलकर बिजी हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो और सचिन के घर हुई है।

मुंबई मिरर में छपी खबर की मानें तो सचिन अपने जीवन पर बनने वाली इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा खुश और उत्साहित हैं और शूटिंग के दौरान उन्हें कई-कई जगहों पर इमोशनल भी देखा गया है, अचरज यह है कि तेंदुलकर खुद अपनी ही कहानी को सुनकर भावुक हो जाते हैं। सचिन की इस फिल्म में आपको सचिन के जीवन की अमूल्य चीजें भी दिखायी देंगी जैसे कि बैट, टीशर्ट इत्यादि, जिन्हें ना जाने कब से सचिन ने अपने पास संभालकर रखा है।

सचिन के एक ट्विट ने 8.5 मिलियन ट्विटर फैंस को किया कन्फ्यूज

मालूम हो कि सचिन पर बनने वाली इस फिल्म को '200 नॉट आउट' प्रोडक्शन हाउस बना रहा है। फिल्म के निर्माता रवि भागचनका हैं और यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। सचिन के चाहने वाले इस फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक खुशखबरी यह है कि सचिन शायद इस फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें कल यानी 24 अप्रैल को अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर करें। मालूम हो कि सचिन का 24 अप्रैल को जन्मदिन हैं।

Story first published: Thursday, April 23, 2015, 14:29 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+