मुंबई। फिलिप ह्यूज का बुधवार को उनके गृह नगर मैक्सविले में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट सहित दुनिया भर के कई दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और करीब 5000 लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।
जो लोग फिलिप के अंतिम संस्कार का हिस्सा नहीं बन पायें उन लोगों ने ट्विटर पर फिलिप को अपनी भावभीनी श्रद्दांजलि दी है। जिनमें से एक हैं भारत के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महान गेंदबाज अनिल कुंबले।
सचिन ने आज ट्विटर पर लिखा है कि तुम्हारी कमी खलेगी फिलिप । सीखने की तुम्हारी ललक और परफेक्शन की चाह काफी प्रभावी थी ।'' उन्होंने ह्यूज के साथ अपनी एक तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है।
Will miss you Phil. Your enthusiasm to learn and drive for perfection was most impressive. #FarewellHughes pic.twitter.com/5tpK0asSFg
— sachin tendulkar (@sachin_rt) December 3, 2014 आपको बता दें कि फिलिप ह्यूज 2013 आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य थे। खुद फिलिप भी सचिन से काफी प्रभावित थे और उन्हें अपना फेवरेट प्लेयर मानते थे।
सचिन की तरह महान गेंदबाज अनिल कुंबले ने फिलिप को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। कुंबले ने लिखा है कि क्रिकेट कभी भी तुम्हें भूल नहीं पायेगा।
Phil Hughes RIP...#63notout cricket will miss you
— Anil Kumble (@anilkumble1074) December 3, 2014 गौरतलब है कि 25 नवंबर को एक घरेलू मैच में बाउंसर खेलने के प्रयास में 25 वर्षीय ह्यूज के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद गुरुवार को इलाज के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया था।
आस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची भारतीय टीम की ओर से रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और कोच डंकन फ्लेचर भी हयूज को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस समारोह का आस्ट्रेलिया के टेलीविजन चैनल पर सीधा प्रसारण भी किया गया।