तो सागर के लहरों के बीच होगा सचिन का नया आशियाना?

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर अब अपना आशियाना बदलने की सोच रहे हैं। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक सचिन तटीय राज्‍य केरल में एक खूबसूरत और आलिशान विला खरीदने का विचार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो सचिन ने कोच्चि के बैकवॉटर (मुख्य धारा से अलग हुआ जलीय क्षेत्र) इलाके में एक लग्जरी विला पसंद किया है। बता दें कि मास्टर ब्लास्टर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी टीम केरल ब्लास्टर के को-ऑनर भी हैं।


इस विला को लेकर जो चर्चाएं हैं उसके मुताबिक इसमें दो स्विमिंग पूल होंगे। एक विला की छत पर तो दूसरा निचले हिस्‍से में। विला में सिक्यूरिटी के लिए हाईरिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे जिनपर एक कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। कम्यूनिकेशन के लिए 24 घंटे वीडियो फोन रहेंगे। इसके अलावा सभी कमरे एक दूसरे से इंटरकॉम के जरिए जुड़े रहेंगे।

निजी डेवलपर प्राइम मेरिडियन के एक अधिकारी ने बताया कि तेंदुलकर ने पानागढ़ में एक विला पसंद किया है और वह शनिवार को यह ब्लू वॉटर्स विला देखने आएंगे। उन्होंने हालांकि यह बताने से इंकार कर दिया कि सचिन ने विला बुक कर लिया है या नहीं।

Story first published: Friday, September 4, 2015, 15:15 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+