For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन तेंदुलकर ने टेनिस में आजमाए हाथ, रोजर फेडरर से मांगी एक सलाह

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर टेनिस खेल के भी बहुत बड़े फैन हैं। सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में टेनिस रैकेट पर अपने हाथ आजमाए और उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के साथ साझा किया। महान टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर को भी सचिन काफी पसंद करते हैं। सचिन कई बार इंग्लैंड या फ्रांस जाकर टेनिस मैच का लुफ्त उठाते हुए नजर आए हैं। गर्मियों की छुट्टियों में तो सचिन ऑल इंग्लैंड टेनिस क्लब में टेनिस का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट विम्बलडन देखना नहीं भूलते। अब सचिन खुद भी टेनिस में अपने हाथ आजमाते दिखे, साथ ही रोजर फेडरर से सलाह भी।

सचिन ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ''हे रोजर फेडरर। मेरे फोरहैड के लिए कोई टिप्स।' अब ये देखना बेहद दिलचस्प रहेगा कि रोजर फेडरर इसपर क्या रिएक्शन देते हैं। सचिन की गिनती दुनिया के महान क्रिकेटरों में की जाती है तो वहीं रोजर फेडरर भी दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। सचिन कई बार फेडरर की तारीफों के पुल बांध चुके हैं। एक बार सचिन ने उनके बारे में कहा था कि वो फेडरर को पिछले दस साल से खेलते हुए देख रहे हैं। वो काफी सभ्य और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। इस समय लॉकडाउन की वजह से अधिकतर खेल गतिविधियों पर विराम लगा हुआ है। ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने आप को व्यस्त और फिट रखने का काम कर रहे हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस के कहर के कारण इस बार साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम विंबलडन रद्द कर दिया गया है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा। विंबलडन इस साल 29 जून से 12 जुलाई तक यह टूर्नामेंट खेला जाना था लेकिन अब विंबलडन का अगला संस्करण 2021 में 28 जून से 11 जुलाई तक खेला जाएगा।

Story first published: Saturday, July 4, 2020, 15:32 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+