For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीडियो: होटल में काम करने वाले बच्चों संग सचिन ने खेला क्रिकेट

मुम्बई: जब क्रिकेट के भगवान अचानक रात में सड़क पर छोटे बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दें तो लोग तो चौंक ही जाएंगे न। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन रविवार की रात मुंबई की सड़क पर छोटे बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लगे, इस दौरान जब लोग वहां से गुजरे तो वह भी चौंक गए।

रविवार रात को मुंबई में बांद्रा इलाके से सचिन अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे, वहीं उन्होंने सड़क पर कुछ बच्चों को क्रिकेट खेलते देखा। उन्हें क्रिकेट खेलता देख सचिन खुद को रोक नहीं पाए। सचिन उन बच्चों के साथ सड़क पर क्रिकेट खेलने लगे। उन्होंने बच्चों की बॉल पर शॉट्स लगाए। बच्चे भी बहुत खुश थे। सचिन तेंदुलकर ने चाहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया हो लेकिन उनका क्रिकेट से लगाव किस कदर है ये वीडियो देख मालूम होता हैं।

ये सभी बच्चे होटल में काम करने वाले थे और अपना काम खत्म कर सड़क पर क्रिकेट खेल रहे थे। पिछले दिनों सचिन को सड़क पर देखकर तब भी लोग चौंक गए थे, जब वह लोगों से हेलमेट पहनने की अपील कर रहे थे। आईपीएल के फीवर के बीच सचिन ने कुछ ऐसे क्रिकेट का मजा ले रहे थे। इसका वीडियो विनोद काम्बली ने ट्वीट किया हैं।

बच्चे खेलों को ज्यादा से ज्यादा महत्व दें, इसके लिए खुद सचिन लगातार प्रयास करते रहे हैं। वह लगातार इसके लिए अपील कर रहे हैं कि सभी माता-पिता अपने बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करें और खेलने के लिए उन्हें तैयार करें।

ये भी पढ़ें: KKR vs DD Match Report:कोलकाता ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 71 रनों से हराया

Story first published: Tuesday, April 17, 2018, 16:47 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+