For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: गुरु पूर्णिमा पर सचिन तेंदुलकर का खुलासा, बताया- किन 3 गुरुओं ने बदली जिंदगी

नई दिल्ली। गुरु पूर्णिमा के खास दिन पर भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने जीवन में अहम भूमिका निभाने वाले गुरुओं को समर्पित एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के उन 3 महत्वपूर्ण गुरुओं के बारे में बताया है जिन्होंने उनके जीवन को बदलने का काम किया। गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने अपने फैन्स से बात करते हुए अपने गुरुओं को याद किया और बताया कि किस तरह से इन लोगों का उनकी जिंदगी पर खास प्रभाव रहा और कैसे उन्होंने जिंदगी को बदलने का काम किया।

अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किये गये इश वीडियो की शुरुआत करते हुए सचिन तेंदुलकर ने बताया कि वह जब भी क्रिकेट बैट उठाते हैं तो उनके जहन में तीन नाम आते हैं, जिन्हें वह अपने 3 गुरुओं की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में उन्हें जो कुछ भी मिला वह सब इन्हीं तीन लोगों की देन है।

और पढ़ें: ब्रैड हॉग ने बताया कौन सी टीम भारत को घर में चटा सकती है धूल

अपने जीवन के 3 गुरुओं के बारे में बात करते हुए सचिन तेंदुलकर ने अपने बड़े भाई अजीत तेंदुलकर को पहला गुरु बताया और कहा कि यह वही शख्स है जो उन्हें पहली बार कोच रमाकांत आचरेकर के पास ले गये थे।

उन्होंने कहा,'भले ही मेरे भाई मेरे साथ हमेशा मैच के दौरान नहीं होते थे लेकिन बल्लेबाजी करते वक्त मुझे हमेशा उनके पासे होने का एहसास होता था और लगता था कि मैं अपने भाई के साथ में ही बल्लेबाजी करने जा रहा हूं।'

वहीं सचिन तेंदुलकर ने अपने दूसरे कोच के रूप में कोच रमाकांत आचरेकर को याद करते हुए कहा कि वह उनकी बैटिंग की छोटी सी छोटी चीज पर ध्यान देते थे।

और पढ़ें: जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रवि शास्त्री को दी थी सिर फोड़ने की धमकी, मिला था करारा जवाब

उन्होंने कहा, ' आचरेकर सर के बारे में क्या कहा सकता हूं। वह मेरी बल्लेबाजी पर घंटो समय बिताया करते थे। चाहे मैच हो या नेट प्रैक्टिक्स, अचरेकर सर मेरी तमाम गलतियों का नोट बनाते थे, जिनमें सुधार किया जा सके। वह घंटो बैठकर क्रिकेट पर मुझसे बात किया करते थे।'

सचिन ने तीसरे गुरु के रूप में अपने पिता को याद किया और खास तौर से शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा, 'आखिर में मेरे पिता जिन्होंने मुझे जिंदगी के अहम पाठ सिखाए, उन्होंने बताया कि किसी भी चीज के लिए कभी शॉटकट नहीं लेना, मेहनत करना और फिर उसे हासिल करना। मैं इन तीन लोगों के बारे में जितना भी बात करूं वह कम है।'

Story first published: Monday, July 6, 2020, 14:14 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+