स्टेन में डोनाल्ड की झलक देखते हैं हेडन
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' से बातचीत के दौरान हेडन ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान उन्होंने स्टेन की गेंदों का सामना किया था। कद-काठी तथा गेंदबाजी के अंदाज के लिहाज से वे उन्हें काफी हद तक डोनाल्ड सरीखे दिखे थे।
हेडन ने कहा, "मैंने महसूस किया है कि स्टेन में काफी कुछ डोनाल्ड जैसा है। वे एक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं और निश्चित तौर पर 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट श्रंखला के लिहाज से वे हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। मैं स्टेन को ब्रेट ली सरीखा गेंदबाज मानता हूं। देखना यह है कि आगामी श्रंखला में दोनों में से कौन ज्यादा सफल होता है।"
हेडन मानते हैं कि आगामी टेस्ट श्रंखला में स्टेन की प्रतिभा की असल परीक्षा होगी क्योंकि आस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करना बहुत से सफल गेंदबाजों के लिए काफी कठिन रहा है।
हेडन ने कहा, "आगामी श्रंखला में स्टेन को खुद को साबित करना होगा। यह सही है कि उन्होंने इस वर्ष सबसे अधिक 60 विकेट लिए हैं लेकिन हमारे बल्लेबाजों के सामने उन्हें कई बातें साबित करनी हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications