Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsENG: 19वें ओवर में जीतेगी टीम इंडिया, सचिन तेंदुलकर ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

नई दिल्ली। अगले साल विश्वकप का आयोजन इंग्लैंड की धरती पर ही होना है, ऐसे में भारत का मौजूदा 81 दिनों का ये लंबा दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। ऐसे में दोनो ही टीमें अपनी मजबूती पेश करने में लगी हैं। गौरतलब हो कि इस दौरे पर विराट सेना को यहां सभी फार्मेट में मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम का जलवा टी-20 सीरीज में देखने को मिला। इस दौरे पर पहले भारत ने आयरलैंड को हराया फिर ऑस्ट्रेलिया को हराकर अति उत्साहित नजर आ रहे इंग्लैंड को उसी की धरती पर मात देकर विराट सेना ने टी-20 की इस तीन मैचौं की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। इस मुकाबले में शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया। वहीं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने पूरे मैच के दौरान ट्वीटर पर खिलाड़ियों को बधाई दी और सोशल मीडिया पर इस मैच को लेकर भविष्यवाणी भी की, देखें उनके कुछ ट्वीट्स..

उमेश यादव और हार्दिक पांड्या को सराहा

इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने धारदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 4 विकेट झटके और 33 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत भी दिलाई वहीं उमेश यादव ने भी शानदार गेंदबाजी की । उन्होंने इन दोनो को इनके उपनाम कुंग फू पांड्या और निंन्जा के नाम से बताते हुए लिखा की इन दोनो गेंदबाजों की वजह से हमने मैच में वापसी की।

सिद्धार्थ कौल के मिश्रण को सराहा

सचिन ने इस दौरान सिद्धार्थ कौल के मिश्रण की तारीफ करते हुए लिखा कि सही समय पर गेंदों में मिश्रण करना कौल को शानदार गेंदबाज बनाता है। उन्होंने कहा कि यही उनके दो खूबसूरत विकेट की वजह भी है।

पहले ही कर दी भविष्यवाणी

इस मुकाबले में जब लक्ष्य का पीछा करने भारतीय टीम उतरी और रोहित शर्मा अच्छी लय में नजर आने लगे तो सोशल मीडिया पर सचिन ने लिखा कि मुझे लगता है कि ये खेल 19वें ओवर में ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने इसको लेकर लोगों से उऩकी राय भी मांगी। गौरतलब हो कि इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने नाबाद शतक जड़ा था वहीं हार्दिक ने 4 विकेट के साथ-साथ 33 रन की नाबाद पारी भी खेली थी।

Story first published: Monday, July 9, 2018, 12:06 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+