सचिन तेंदुलकर ने बताया कुलदीप यादव की फिरकी का राज, कहा- टेस्ट मैचों में करेंगे धमाल

नई दिल्ली। भारत के महान बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर जब क्रिकेट की दुनिया में सक्रिय थे तब वो दुनिया के हर दिग्गज गेंदबाज की तोड़ भी आसानी से निकाल लेते थे। चाहे स्पिनर गेंदबाज हो या तेज गेंदबाज सचिन के जलवे और अंदाज से वो ज्यादा देर तक अपना जलवा मैदान में नहीं बना कर रख सकता था। यही कारण है कि आज भी सचिन तेंदुलकर जब कोई गेंदबाज अपनी फिरकी का जलवा बिखेरना शुरू करता है तो उसकी तोड़ जरूर बताते हैं वहीं जब कोई भारतीय गेंदबाज परेशान होता है तो भी वो उसका कारण गेंदबाज को बताते हैं। दरअसल कुलदीप यादव के बारे में सचिन ने कहा कि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट भले ही चाइनामैन कुलदीप यादव की फिरकी का तिलिस्म तोड़ने में कामयाब रहे हों लेकिन एक अगस्त से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में पिच सूखी रहने पर वह अभी भी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

सचिन ने बताई वजहः तेंदुलकर ने कहा ,'मैंने टीवी पर जो देखा , उससे लगा कि रूट ने कुलदीप की गेंद को उसके हाथ में ही भांप लिया था जिसका उसे फायदा मिला। कुलदीप की कलाई का एक्शन पेचीदा है और गेंद छूटने के बाद उसे भांपना बहुत मुश्किल है. रूट ने उसकी कलाई की पोजिशन को जल्दी भांप लिया और वह उसे खेलने में कामयाब रहा। यह पूछने पर कि क्या यह भारतीय टीम के लिए खराब संकेत है, तेंदुलकर ने कहा,'मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज कुलदीप को इतना अच्छे से खेल पा रहे हैं। इंग्लैंड में इस समय जो मौसम है, धूप से पिचें सूखी होंगी. ऐसे में कुलदीप और बाकी स्पिनर काफी उपयोगी साबित होंगे।उन्होंने कहा ,'पिचेंे इसी तरह सपाट और सूखी रहीं तो भारत के लिए अच्छा मौका है. पिच हरी भरी होने पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हावी रहेंगे।

Story first published: Sunday, July 22, 2018, 10:10 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+