For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

निकोलस पूरन की आतिशी बल्लेबाजी के फैन हुए सचिन तेंदुलकर, इस बल्लेबाज से की तुलना

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की जीत के हीरो रहे निकोलस पूरन की बल्लेबाजी से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर काफी खुश हैं। पूरन ने 28 गेदों पर 53 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में पूरन ने 3 शानदार छक्के और 6 चौके लगाए। पूरन की बल्लेबाजी को देखकर खुद सचिन तेंदुलकर ने उनके लिए ट्वी किया और कहा कि निकोलस पूरन ने कुछ ताकतवर शॉट खेले, वह गेंदे के बहुत की क्लीन स्ट्राइकर हैं। उनका बल्लेबाजी स्टांस और बैकलिफ्ट मुझे जेपी ड्युमिनी की याद दिलाता है।

बता दें कि प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब को यह मैच जीतना जरूरी था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली की टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 106 रनों की नाबाद पारी खेली। लगातार दो मैचों में शतक बनाने वाले शिखर धवन आईपीएल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। लेकिन शिखर धवन के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर से महज 7 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। दिल्ली की टीम ने पंजाब के सामने जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे पंजाब की टीम ने 19वें ओवर में हासिल कर लिया।

पंजाब की टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल सस्ते में आउट हो गे। केएल राहुल अक्षर पटेल की गेंद पर महज 15 रन के स्कोर पर अपना कैच डेनियल शम्स को थमा बैठे। जबकि निकोलस पूरन और मयंक अग्रवाल के बीच गलत कॉल के चलते मयंक को अपना विकट 5 रन के स्कोर पर गंवाना पड़ा। लेकिन इसकी भरपाई पूरन ने शानदर अर्धशतक से की। पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए क्रिस गेल ने महज 13 गेदों पर 29 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि निचले क्रम में पंजाब की बल्लेबाजी कुछ लड़खड़ाई लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की सधी पारी के चलते पंजाब की टीम को इस मैच में 5 विकेट से जीत मिली।

Story first published: Wednesday, October 21, 2020, 10:43 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+