Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन ने 2015 में हार्दिक पांड्या को लेकर की थी भविष्यवाणी, हो चुकी है सच साबित

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार यानी कि 24 अप्रैल को 47वां जन्मदिन मनाया। उनके इस खास दिन पर क्रिकेट जगत ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भारतीय टीम के माैजूदा स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी उन्हें विश किया लेकिन मुंबई इंडियंस ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करचे हुए बताया कि 2015 में सचिन ने हार्दिक पांड्या से क्या कहा था, जो आज सच साबित हो चुक है।

मुंबई इंडियंस ने ट्वीट किया, 'तुम जिस तरह से खेल रहे हो, जिस तरह की तुम्हारी काबिलियित है और प्रतिभा है, 'तुम एक-दो साल में भारत के लिए खेलोगे। सचिन ने हार्दिक पांड्या से 2015 में यह बात कही थी। जन्म दिन मुबारक हो सचिन।' पांड्या अब भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वह हालांकि हालिया दौर में चोटों से जूझ रहे थे। पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने सर्जरी कराई थी और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रीहैब के लिए गए थे।

वापसी करते हुए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में वनडे टीम में जगह बना ली थी लेकिन कोविड-19 के कारण यह सीरीज रद्द कर दी गई। मुंबई इंडियंस के लिए सचिन तेंदुलकर खेल चुके हैं और अब भी टीम से जुड़े हुए हैं। सचिन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए भी एक भविष्यवाणी कर चुके हैं। तेंदुलकर ने कहा था कि उन्हें लगता है कि उनके बैटिंग रिकॉर्ड्स ये दोनों बल्लेबाज तोड़ेंगे। मौजूदा समय में दोनों ही भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के दावेदार नजर आते हैं। सचिन के नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं, वहीं कोहली 70 शतक जमा चुके हैं।

Story first published: Saturday, April 25, 2020, 13:00 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+