विश्व कप 2019 : सचिन तेंदुलकर ने धोनी की धीमी बल्लेबाजी पर उठाए सवाल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने भले ही अफगानिस्तान को हरा दिया हो लेकिन उनके लिए यह जीत आसान नहीं रही। इस मुकाबले से पहले अफगानी टीम लगातार 5 मुकाबले हार चुकी थी। ऐसे में उम्मीद थी कि भारत बड़ा स्कोर करेगा, पर विराट कोहली(67) के अलावा कोई और टिक नहीं पाया। आईपीएल में तेज पारियां खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी 52 गेंदों में 28 रनों की धीमी पारी खेल सके। इसके बाद धोनी की बल्लेबाजी पर फिर से सवाल उठाए जाने लगे। वहीं सचिन तेंदुलकर भी नाराज नजर आए।
सचिन ने धोनी की धीमी पारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि धोनी और केदार जाधव के बीच साझेदारी काफी धीमी रही। टीम ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खेले 34 ओवर में सिर्फ 119 रन बनाए। ऐसा लग रहा था कि दोनों में सकारात्मक इरादों की कमी थी। उन्होंने कहा, ''मुझे मैच में काफी निराशा हुई। यह काफी बेहतर हो सकता था। 30वें ओवर में विराट के आउट होने से लेकर 45वें ओवर तक हमने ज्यादा रन नहीं बनाए। हर ओवर में 2 से 3 डॉट बॉल खेली गईं। मध्यक्रम के बल्लेबाजों को इससे पहले के मैचों में ज्यादा मौके नहीं मिले थे, जिससे उन पर दबाव बन गया। हालांकि, उन्हें सकारात्मक इरादे से खेलना चाहिए था। उन्होंने कहा, "जाधव ने इस मैच से पहले ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की थी। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ केवल 8 गेंदों का सामना करने का मौका मिला था। ऐसे में उन्हें एक साथी की जरूरत थी, लेकिन मिल नहीं सका। केदार और धोनी, दोनों ही उस रनरेट के मुताबिक नहीं खेल सके, जिसकी जरूरत थी।'
बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बनाए। जवाब में अफगानी बल्लेबाजों ने मैच अपनी ओर कर लिया था लेकिन वो शुक्र था जसप्रीत बुमराह व मोहम्मद शमी का जिन्होंने अंतिम समय दवाब डालकर मैच 11 नाम से अपने नाम कर लिया। अफगानी टीम को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। पर शमी ने हैट्रिक लेते हुए उनकी टीम को 213 पर ढेर कर दिया। यह भारत की लगातार चाैथी जीत है, जबकि अफगानिस्तान सेमीफाइनल से बाहर हो चुका है। यह उनकी लगातार छठी हार रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
