सुशांत राजपूत की मौत पर बोले सचिन तेंदुलकर- इस खबर से हैरान हूं

Sachin Tendulkar reacts after Sushant Singh Rajput committed Suicide in Mumbai | वनइंडिया हिंदी

मुंबई। बॉलीवुड से एक सन्‍न कर देने वाली खबर आई है। जाने-माने एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उनके नौकर ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुशांत के शव को कब्‍जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल मौके से ऐसी कोई भी चीज नहीं मिली है जिससे खुदकुशी के कारणों का पता चल सके।

सुशांत की मौत से खेल जगह को भी धक्का लगा है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस खबर से हैरान हैं। उन्होंने ट्विटर पर काफी दुख और हैरानी जताई है।

सचिन तेंदुलकर लिखते हैं-

हैरान और दुखी हूं सुशांत सिंह के बारे में सुनकर। इतना यंग और प्रतिभाशाली कलाकार। उनके परिवार को लेकर मेरी सांत्वना। उनकी आत्मा को शांति मिले।

सुशांत ने खेल जगत में भी धोनी का किरदान निभाकर नाम कमाया था। भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक: एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए अपनी भूमिका तैयार करना बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक कठिन काम रहा। लेकिन जैसे उन्होंने ये रोल अदा किया उससे क्रिकेटर भी उनके मुरीद हो गए थे।

भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक: एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए अपनी भूमिका तैयार करना बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक कठिन काम रहा। टीवी के शो 'पवित्र रिश्ता' से प्रसिद्ध हुए सुशांत को नेट्स में भारत के पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे द्वारा प्रशिक्षित किया गया था। सुशांत सिंह राजपूत ने एमएस धोनी जैसे शॉट्स का अभ्यास किया, जिसमें प्रसिद्ध 'हेलीकॉप्टर शॉट' भी शामिल है।

Story first published: Sunday, June 14, 2020, 15:52 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+