For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चेपाक स्टेडियम में 15 साल बाद आमने-सामने होंगे भारत-इंग्लैंड

By Staff

चेपाक स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का रिकार्ड बराबरी का रहा है। दोनों टीमों ने यहां छह मैच खेले हैं, जिसमें से दोनों के खाते में तीन-तीन मैच गए हैं। इस मैदान पर भारत ने इंग्लैंड पर दो मौकों पर पारी के अंतर से जीत हासिल की है।

वर्ष 1993 में भारत और इंग्लैंड के बीच यहां खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में जहां सचिन तेंदुलकर और नवजोत सिंह सिद्धू ने शतक लगाया था वहीं अनिल कुंबले, वेंकटपति राजू और राजेश चौहान ने अपनी स्पिन गेंदों से 19 विकेट झटके थे।

भारत ने पहली पारी में 6 विकेट पर 560 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 286 और दूसरी पारी में 252 रन ही बना सकी थी।

चेपक में भारत ने अब तक 29 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से 11 में उसे जीत और छह में हार मिली है जबकि 11 मैच बेनतीजा रहे हैं। आस्ट्रेलिया के साथ खेला गया एक मैच टाई भी रहा है।

इसके अलावा चेपाक ने कई रिकार्ड बनते देखे हैं। सुनील मनोहर गावस्कर ने इसी मैदान पर 30वां टेस्ट शतक लगाकर आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन के 29 शतकों के रिकार्ड को पीछे छोड़ा था।

इसी मैदान पर कपिल देव ने 5000 रन और 400 विकेटों का 'डबल' पूरा किया था। इस वर्ष मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग ने इस मैदान पर तिहरा शतक लगाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+