Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल-7: किंग्स इलेवन की लगातार तीसरी जीत, सनराइजर्स को 72 रनों से हराया

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। ग्लेन मैक्सवेल (95) की आतिशी पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बल पर किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सातवें संस्करण के तहत बुधवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हुए नौंवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों से हरा दिया। किंग्स इलेवन की आईपीएल-7 में यह लगातार तीसरी जीत है, जबकि सनराइजर्स की लगातार दूसरी हार। सनराइजर्स से मिले 194 रनों के विशाल लक्ष्य के आगे सनराइजर्स शुरू से ही दबाव में नजर आए और पूरी सनराइजर्स टीम 19.2 ओवरों में 121 रनों पर ढेर हो गई।

आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन (1) चलता कर सनराइजर्स को पहला झटका दिया। सनराइजर्स अभी पहले झटके से उबर भी नहीं पाए थे कि लक्ष्मीपति बालाजी ने पांचवें ओवर में एरॉन फिंच (19) और डेविड वार्नर (8) के दो और विकेट चटका दिए। इसके बाद सनराइजर्स की बल्लेबाजी जैसे पटरी से उतर गई और नियमित अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे। लोकेश राहुल (27) ही कुछ हद तक टिक सके। राहुल ने 27 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाया।

बालाजी सबसे सफल गेंदबाज रहे। बालाजी ने चार विकेट चटकाए और 3.25 के औसत से 13 रन दिए। बालाजी के अलावा जॉनसन और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए। इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन को चेतेश्वर पुजारा (35) और विरेंद्र सहवाग (30) ने बेहतरीन शुरूआत दी। पहले विकेट के लिए 51 रनों की यह साझेदारी सातवें ओवर की पहली गेंद पर सहवाग का विकेट गिरने से टूटी। डारेन सैमी ने अमित मिश्रा की गेंद पर सहवाग का कैच लिया। सहवाग अपनी पुरानी लय में नजर आए और उन्होंने 22 गेंदों में दो चौके तथा तीन छक्के लगाए।

सहवाग के बाद पुजारा का साथ देने आए मैक्सवेल ने जैसे पिछले मैच से ही आगे खेलना शुरू किया। पुजारा मैक्सवेल के बीच यह साझेदारी 35 रनों की ही हो सकी थी कि पुजारा 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर वेणुगोपाल राव को कैच थमा बैठे। पुजारा ने 32 गेंदों में छह चौके लगाए। इसके बाद एक बार फिर मैक्सवेल ने डेविड मिलर (10) के साथ धुआंधार बल्लेबाजी शुरू की। मैक्सवेल ने अमित मिश्रा द्वारा लाए गए 13वें ओवर में चार छक्के लगाकर 25 रन बटोरे। मैक्सवेल और मिलर के बीच तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई, जिसमें मैक्सवेल ने अकेले 56 रनों का योगदान दिया।

पिछले मैच में बेहतरीन अर्धशतक लगाने वाले मिलर हालांकि अधिक योगदान नहीं दे सके। मिलर को भुवनेश्वर कुमार ने 154 के कुल योग पर डेविड वार्नर के हाथों कैच आउट करवाया। लगातार तीन पारियों में 80 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने मैक्सवेल पांच रनों से एक बार फिर शतक से चूक गए। मैक्सवेल का विकेट 179 के कुल योग पर मिश्रा ने चटकाया। सैमी ने मैक्सवेल का कैच लपका।

मैक्सवेल का 11 के निजी योग पर वार्नर ने कैच छोड़ दिया था। मैक्सवेल ने 43 गेंदों में पांच चौके और नौ छक्के लगाए। मैक्सवेल के जाने के बाद किंग्स इलेवन आखिरी दो ओवरों में 14 रन बना सका और इस बीच उसने दो विकेट भी गंवाए। इसके बावजूद किंग्स इलेवन टीम छह विकेट के नुकसान पर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। सनराइजर्स की तरफ भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे। भुवनेश्वर ने 4.75 के औसत से 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अमित मिश्रा को दो विकेट मिले, लेकिन उन्होंने 14 के औसत से 56 रन लुटाए। डेल स्टेन ने कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन कोई विकेट नहीं पा सके।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+