रोहित से तुलना करने पर सचिन ने ICC को दिया मजेदार जवाब, वायरल हुआ ट्वीट
नई दिल्ली। रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिली जीत के बाद विश्व कप 2019 के बड़े हीरो बनकर उभरें हैं। रोहित फिलहाल 3 पारियों में 319 रन बनाने के साथ इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। जैसे-जैसे भारत और मैच खेलेगा वैसे ही रोहित के पास शीर्ष स्थान पर पहुंचने का भी मौका होगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने 113 गेंदों का सामना करते 14 चौके और 3 छक्के जड़ने के साथ 140 रन की मैच विनिंग पारी खेली। उन्हें इस यादगार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

रोहित का अपरकट
रोहित ने इस आकर्षक पारी के दौरान एक ऐसा शॉट खेला जिसने 16 साल पहले खेली गई सचिन की पारी की यादें फिर से ताजा कर दी। दरअसल हिटमैन रोहित शर्मा ने शतकीय पारी में एक खास शॉट हसन अली की गेंद पर जड़ा। यह एक अपरकट शॉट था जिसने ऑफ स्टंप के बाहर गिरी अली की गेंद को सीधे शानदार सिक्स के लिए भेज दिया। इस छक्के ने तमाम क्रिकेट प्रेमियों को 2003 के वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर द्वारा रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर की बॉल पर लगाए गए एक ऐसे ही शॉट की यादें तुरंत जिंदा कर दी।

रोहित से तुलना पर सचिन का जवाब
आईसीसी ने भी इसी तर्ज पर एक ट्वीट किया था। जिसमें पूछा कि रोहित और सचिन में से किसके छक्के का आप ज्यादा बेहतर मानते हैं? आप इन दोनों खिलाड़ियों के शॉट्स को फ्रेम टू फ्रेम देख सकते हैं। यह ट्वीट पोस्ट करते ही वायरल हो गया है। अब सचिन ने आईसीसी के इस ट्वीट का जवाब देते हुए खुद ट्वीट किया है। सचिन से रोहित से तुलना होने पर आईसीसी से कहा, 'हम दोनों ही भारत से हैं और इस केस में मुंबई से भी हैं...इसलिए अगर हेड आता है तो फिर मैं जीत जाऊंगा, टेल आया तो तुम हारोगे।'
|
यहां देखें सचिन-रोहित के छक्के
यह मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में हो रहा था। उस समय शोएब अख्तर काफी तेज गति से गेंदबाजी किया करते थे। उन्होंने सचिन को ठीक ऐसी ही गेंद दी जो हसन अली ने रोहित को दी थी और सचिन ने रोहित जैसा ही शॉट तब खेलकर गेंद को दर्शनीय सिक्सर की ओर भेज दिया था, जो दर्शकों के बीच जाकर गिरा था। यह मैच 1 मार्च, 2003 को खेला गया था। भारत ने इस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। मजेदार बात यह है कि 75 गेंदों में 98 रन बनाने वाले सचिन भी उस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे थे।
बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज पर ऐतिहासिक जीत से अपने नाम दर्ज किए ODI के बड़े रिकॉर्ड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
