For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने 'नो बॉल' वाले VIDEO पर सचिन को किया ट्रोल तो मिला यह करारा जवाब

नई दिल्ली। हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने अपनी और विनोद कांबली की एक वीडियो पोस्ट की थी। स्कूल लेवल के इन दोस्तों को एक बार फिर से आपस में क्रिकेट खेलते हुए देखा गया था। सचिन इस वीडियो में कांबली को गेंदबाजी को गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो के दूसरे हॉफ में बल्लेबाजी की बारी सचिन की थी।

सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए गए इस वीडियो को सचिन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर यह पोस्ट करते हुए लिखा था- 'विनोद कांबली के साथ फिर से नेट पर वापसी करते हुए अच्छा लग रहा है। हम यहां पर Tendulkar Middlesex Golal Academy के लंच ब्रेक में आए हैं। इसने निश्चित तौर पर हमको शिवाजी पार्क में बचपन की यादें ताजा करा दी हैं। बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि मैं और विनोद एक ही टीम में हुआ करते थे और कभी भी आपस में एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेले।'

आईसीसी ने अपने पोस्ट के साथ पूर्व अंपायर स्टीव बकनर की नो-बॉल का इशारा करते हुए फोटो भी पोस्ट की है। ये वही स्टीव बकनर हैं जिन्होंने अपने अंपायरिंग करियर में सचिन के खिलाफ काफी विवादित निर्णय दिए थे। इसी पर चुटकी लेते हुए सचिन ने कहा, 'कम से कम इस बार मैं बल्लेबाजी नहीं, गेंदबाजी कर रहा हूं..अंपायर का फैसला हमेशा आखिरी होता है।'

Story first published: Thursday, May 16, 2019, 15:23 [IST]
Other articles published on May 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+