अर्जुन को क्रिकेट इंज्वॉय करने दीजिए, उसपर प्रेशर ना डालिये- सचिन तेंदुलकर
सचिन ने कहा प्लीज अर्जुन को छोड़ दीजिये। मैं कभी भी उसपर प्रेशर नहीं डालना चाहता और आप लोग भी मत डालिये। अगर मेरे पिताजी मेरे ऊपर प्रेशर डालते तो मेरे हाथों में आज बैट नहीं बल्कि पेन और किताबें होती। मैं नहीं चाहता कि अर्जुन के उपर किसी तरह का प्रेशर डालूं। उसने अपनी मर्जी से क्रिकेट चुना है। वो क्रिकेट से बहुत प्यार करता है लेकिन उसे क्रिकेट इंज्वॉय करने दीजिए। सचिन ने आगे अपने परिवार के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके परिवार की सबसे खास बात ये है कि वो लोग हमेशा ही बैलेंस रहे हैं। सचिन की परफॉर्मेंस को लेकर उनका बर्ताव कभी नहीं बदला।
सचिन ने आखिर में कहा कि अभी 24 साल के करियर को छोड़े हुए 24 घंटे हुए हैं कम से कम 24 दिन तो चाहिए ही आराम करने के लिए। उसके बाद ही सोचूंगा कि आखिर आगे क्या करना चाहिए। इतना आसान नहीं है क्रिकेट से खुद को अलग कर पाना। सचिन ने कहा कि अभी वो किक नहीं लगी है कि क्रिकेट नहीं खेलना है अभी भी कहीं ना कहीं क्रिकेट खेलता रहूंगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
