जहां सचिन, वहां सफलता, वहीं खिताब
नई दिल्ली| अपने करिअर में सर्वाधिक आलोचना और तारीफें बटोरने वाले सचिन तेंदुलकर ने कल टी20 चैम्पियंस लीग जीतने के साथ ही क्रिकेट के इस सबसे छोटे फार्मेट को भी अलविदा कह दिया। अब वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही दिखेंगे।
सचिन तेंदुलकर के बीते तीन साल किसी स्वर्णिम सपने की तरह रहे हैं। इन तीन सालों में सचिन ने भारतीय टीम के साथ आईसीसी विश्व कप-2011 और इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी फ्रेंचाइजी टीम मुम्बई इंडियंस के साथ इस साल आईपीएल और चैम्पियंस लीग खिताब हासिल किए। वानखेड़े स्टेडियम में 2011 में खेले गए विश्व कप फाइनल में श्रीलंका पर मिली खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने सचिन को अपने कंधे पर उठाकर पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया था।
यह सचिन के खेल करियर का पहला विश्व कप खिताब और एक लिहाज से सबसे बड़ी उपलब्धि थी। दो साल बाद ही सचिन को कोलकाता में बिल्कुल वही नजारा देखने को मिला, जो उन्होंने मुम्बई में 2011 में देखा था। उनकी टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आईपीएल खिताब पर पहली बार कब्जा किया। कोलकाता में भी मुम्बई इंडियंस के खिलाड़ियों ने सचिन को कंधे पर बैठाकर स्टेडियम का चक्कर लगाया था।

सचिन तेंदुलकर
सचिन ने सन 2011 में विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनें तो इसी साल उनकी मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब जीता। कुल मिलाकर पिछले तीन साल सचिन के करिअर के लिए खास हैं।

चैम्पियंस लीग टी20
सचिन के लिए यह आयोजन व्यक्तिगत लिहाज से खास नहीं रहा क्योंकि वह पांच पारियों में 15, 5, 0, 35 और 15 रन ही बना सके लेकिन उनकी टीम फाइनल में पहुंची और राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब भी जीत लिया।

सचिन तेंदुलकर
किस्मत सचिन पर इतनी मेहरबान है कि तीन साल पहले तक यह कहा जा रहा था कि सचिन का करियर विश्व कप खिताब के बगैर ही समाप्त हो जाएगा लेकिन अब उनके करियर में तीन बड़े खिताब शामिल हो चुके हैं। यही नहीं, उनके टीम मेंरहते भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर भी पहुंच चुकी है।

सचिन तेदुलकर, राहुल द्रविड़
यह आखिरी बार था जब सचिन और राहुल एक साथ खेले। राहुल का कहना है कि सचिन उनकी प्रेरणा हैं, जबकि सचिन, राहुल को नंबर तीन का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मानते हैं।

सचिन तेंदुलकर
सचिन ने अपने करिअर में लगभग वह सभी उपलब्धियां हासिल कर ली है जो कि किसी भी क्रिकेटर का सपना मात्र होती हैं। इसके बाद वह जल्द ही अपना 200वां टेस्ट भी खेलने वाले हैं, यह उपलब्धि किसी के नाम के साथ नहीं जुड़ी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications