सचिन पिछले वर्ष भी छुट्टियां मनाने के लिए यहां आये हुए थे। इस बार उन्होने अपने प्रशंसकों को भी निराश नहीं किया और उनके साथ फोटो खिंचवाये और आटोग्राफ दिये। सचिन ने आस पास के क्षेत्रों लाल टिब्बा और लाधौरा में चहलकदमी भी की।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि वह क्रिकेट विशेषज्ञ के तौर पर कमेंट्री से जुड़ेंगे, हालांकि सचिन ने अभी भी साफ नहीं किया है कि वह क्या करेंगे। सन्यास के बाद उन्होने प्रेस कांफ्रेंस में अपने आगामी जीवन के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि 'मैंने 24 साल क्रिकेट खेला है, ऐसे में आराम करने के लिए मुझे कम से कम 24 दिन तो मिलने ही चाहिए। उन्होने कहा था कि मैं खेल से हमेशा ही जुड़ा रहूंगा और अपने अनुभवों से जूनियर खिलाडि़यों को लाभांवित करता रहूंगा।