For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Valentines Day पर सचिन तेंदुलकर का खुलासा, पत्नी अंजलि नहीं बल्कि यह है लाइफ का पहला प्यार

नई दिल्ली। दुनिया भर में 14 फरवरी को प्यार का जश्न मनाने को दिन माना जाता है और इस दिन लोग अपने जीवन के उस खास व्यक्ति के साथ समय बिताते हैं और उसे जताने की कोशिश करते हैं कि वो उसके जीवन में कितना खास है। क्रिकेट जगत के खिलाड़ी भी वैलेंटाइन डे के इस खूबसूरत अहसास से अछूते नहीं हैं। 14 फरवरी को जहां भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कीवी दौरे पर पहुंची अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दिन बिताया तो चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या ने अपनी मंगेतर नताशा के साथ खूबसूरत शाम की फोटो शेयर की।

और पढ़ें: आखिर कौन है मैच फिक्सिंग का किंग संजीव चावला, जिसके भारत आने पर घबरा रहे हैं पूर्व खिलाड़ी

सीमित ओवर्स प्रारूप में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी पत्नी रितिका और बेटी के साथ फोटो शेयर की। इस बीच भारतीय फैन्स के बीच क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने भी वैलेंटाइंस डे पर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनके जीवन का पहला प्यार कौन है।

और पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन में 100वां टेस्ट खेल टेलर रचेंगे इतिहास, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

पत्नी अंजलि नहीं बल्कि यह है पहला प्यार

सचिन तेंदुलकर ने वैलेंटाइंस डे पर खुलासा करते हुए बताया कि उनके जीवन का पहला प्यार क्या है। इसको लेकर उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर की है।

वैलेंटाइंस डे पर अपने पहले प्यार को दुनिया से रूबरू कराते हुए सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को कैप्शन देते हुए सचिन ने लिखा है, 'माय फर्स्ट लव'।

अंजलि के साथ सचिन तेंदुलकर ने की है लव मैरिज

अंजलि के साथ सचिन तेंदुलकर ने की है लव मैरिज

सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है वह ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुई बुशफायर चैरिटी मैच का है। इस मैच में सचिन तेंदुलकर बतौर कोच टीम से जुड़े थे। हालांकि इस दौरान वह एलिस पैरी के चैलेंज पर 1 ओवर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे। यह वीडिया उसी मैच से पहले बल्लेबाजी की प्रैक्टिस का है। मास्टर ब्लास्टर ने अपनी इस पोस्ट पर एक स्माइली भी बनाई है।

सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ लव मैरिज की है। दोनों के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। सचिन अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं लेकिन क्रिकेट हमेशा से ही उनका पहला प्यार रहा है।

मैदान पर फिर लौट रहे हैं सचिन तेंदुलकर, 6 साल बाद वानखेड़े में खेलेंगे

मैदान पर फिर लौट रहे हैं सचिन तेंदुलकर, 6 साल बाद वानखेड़े में खेलेंगे

बता दें कि वानखेड़े के मैदान पर जल्द ही मास्टर ब्लास्टर की वापसी हो रही है और वह अपने पूर्व साथी वीरेंदर सहवाग के साथ पारी का आगाज करते नजर आयेंगे। 7 मार्च से शुरु हो रहे अनअकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नामेंट के जरिये एक बार फिर से क्रिकेट फैन्स का मनोरंजन करने और सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग की जोड़ी मुंबई के वानखेड़े में उतरेगी।

16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर ने करीब 40 साल की उम्र तक क्रिकेट खेली है। 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी सचिन तेंदुलकर किसी न किसी रूप में क्रिकेट से जुड़े हुए हैं।

Story first published: Sunday, February 16, 2020, 10:18 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+