Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिर किस गेंदबाज से डरते थे 'मास्टर-ब्लास्टर', सचिन तेंदुलकर ने खुद किया खुलासा

मुंबई। भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। ये खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने खुद किया है।

सचिन तेंदुलकर को इस गेंदबाज से लगता था डर

मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बताया कि आखिर उन्हें किस गेंदबाज के सामने बल्लेबाजी करने से डर लगता था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने क्रिकेट करियर से जुड़े और भी कई अहम राज खोले। जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

एक प्रमोशनल इवेंट में सचिन ने खोले दिल के राज

एक प्रमोशनल इवेंट में सचिन ने खोले दिल के राज

'मास्टर-ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर ने बताया कि उन्होंने क्रिकेट के मैदान में करीब 25 विश्वस्तरीय गेंदबाजों का सामना किया। हालांकि क्रिकेट के मैदान पर उन्हें सबसे ज्यादा डर जिस गेंदबाज की गेंद का सामना करने से लगता था वो थे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए। सचिन तेंदुलकर ने मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान इस बात का खुलासा किया।

'हैंसी क्रोनिये की गेंद खेलने में नहीं आता था मजा'

'हैंसी क्रोनिये की गेंद खेलने में नहीं आता था मजा'

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बताया कि वो कभी हैंसी क्रोनिये की गेंदों को खेलना पसंद नहीं करते थे। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि 1989 में जब से मैंने खेलना शुरू किया तो कई विश्वस्तरीय गेंदबाजों का मैंने सामना किया। हालांकि जिनके खिलाफ मैं बल्लेबाजी का मजा नहीं उठा सका वो थे हैंसी क्रोनिए। उनके सामने बल्लेबाजी के दौरान किसी न किसी वजह से मैं आउट हो जाता था।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान थे हैंसी क्रोनिये

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान थे हैंसी क्रोनिये

सचिन तेंदुलकर ने बताया कि मुझे ऐसा लगने लगा था कि मैं उनकी बॉलिंग के दौरान दूसरे छोर पर ही खड़ा रहूं तो अच्छा है। पिच पर उस समय जो भी बल्लेबाज होता था मैं उनसे यही कहता था कि फिलहाल स्ट्राइक तुम्हीं रखो। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए रेगुलर बॉलर नहीं थे। वो एक मीडियम पेसर थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को 32 वनडे मैचों में तीन बार आउट किया था। वहीं 11 टेस्ट मैचों में हैंसी क्रोनिए ने सचिन को 5 बार आउट किया।

करियर की सबसे कड़ी सीरीज कौन थी सचिन ने बताया

करियर की सबसे कड़ी सीरीज कौन थी सचिन ने बताया

सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान कहा कि अपने 24 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान मैंने कई दौर देखे। कभी जीत मिली तो कभी हार लेकिन उन्होंने बताया कि 1999 की ऑस्ट्रेलियाई सीरीज उनके करियर की बेहद कठिन सीरीज थी। उस समय की ऑस्ट्रेलियाई टीम बेजोड़ थी। उस समय उनकी टीम में 11 खिलाड़ियों में से सात से आठ खिलाड़ी मैच विजेता थे। ये ऐसी टीम थी जिसने विश्व क्रिकेट में कई साल तक अपना दबदबा बनाए रखा।

इसे भी पढ़ें:- गूगल I/O 2017: एंड्रॉयड O के शानदार लॉन्च के साथ कई नए फीचर्स का हुआ ऐलान

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+