सचिन तेंदुलकर ने बताया, स्टीव स्मिथ क्यों है इतने शानदार बल्लेबाज
नई दिल्ली: एशेज के जरिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के बाद स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर से बल्लेबाजी की दुनिया को हलचल पैदा करती है। अपनी असाधारण प्रतिभा से अंग्रेजों गेंदबाजों के खिलाफ लगभग अकेले दम पर लड़ाई लड़कर स्मिथ ने दुनिया को नतमस्तक कर दिया है। पहले एशेज टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले स्मिथ दूसरे मैच में जोफ्रा की तेज गेंद अपनी गर्दन पर खा बैठे थे जिसके बाद वह कुछ ही रनों से शतक से चूक गए। तीसरे मैच में रेस्ट करने के बाद स्मिथ ने चौथे मैच में दोहरा शतक लगाकर अंग्रेज गेंदबाजी की बखिया उधेड़कर रख दी है।
|
सचिन ने बताया स्मिथ की बेजोड़ बल्लेबाजी का कारण-
हाल में ही विराट कोहली को टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक की पदवी से हटाने वाले स्मिथ ने ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में 211 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी 8 विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित कर दी। स्मिथ की बल्लेबाजी के कायल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी हो चुके हैं और उन्होंने स्मिथ की सफलता के पीछे का कारण बताते हुए ट्वीट किया है। उसमें उन्होंने बताया कि स्मिथ की तकनीक जटिल है लेकिन उनके पास एक व्यवस्थित मानसिकता है जिसके चलते वे बाकी बल्लेबाजों से अलग बन जाते हैं। सचिन ने इस प्रदर्शन को स्मिथ का जबरदस्त कमबैक बताया है।

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं स्मिथ
बता दें कि स्मिथ ने दूसरे दिन अपना शतक पूरा किया। यह उनका टेस्ट करियर का 26वां शतक रहा। इसी के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को शतकों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। साथ ही सचिन तेंदुलकर का भी एक रिकाॅर्ड ध्वस्त कर दिया। स्मिथ सबसे कम पारियों में 26 शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ का 26वां शतक 121 पारियों में आए, जबकि सचिन ने 136 पारियां खेलकर 26 शतक पूरे किए थे। इस मामले में उनके ही हमवतन डाॅन ब्रैडमैन हैं। ब्रैडमैन ने महज 69 पारियों में ही 26 टेस्ट शतक जड़ दिए थे।
मिताली राज के संन्यास के बाद 15 साल की क्रिकेटर ने बनाई भारतीय टी-20 टीम में जगह

कोहली-स्मिथ के बीच तेज हुई 'जंग'
स्मिथ अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में शतकों के मामले में कोहली से आगे निकल गए हैं। कोहली के नाम 79 मैचों में 25 शतक हैं, वहीं स्मिथ महज 67 मैचों में ही 26 शतक लगाकर उनसे आगे निकल गए हैं। अब रनों के मामले में भी स्मिथ कोहली से ज्यादा दूर नहीं है। कोहली के नाम 53.14 की औसत से 6749 रन दर्ज हैं, वहीं स्मिथ 64.21 की औसत से 6678 से ज्यादा रन बना चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
