ब्रैडमैन सर के लिए जोरों से धड़क रहा था मेरा दिल: तेंदुलकर
सिडनी। भारतीय क्रिकेट टीम में भगवान का दर्जा प्राप्त सचिन तेंदुलकर आम तौर पर अपने दिल की बातें शेयर नहीं करते हैं लेकिन कहते हैं ना जब मुहब्बत सामने हो तो जुबां खुद ब खुद दिल के राज खोलने लगती हैं, इसलिए जब वो अपने फेवरेट मैदान सिडनी पहुंचे तो सचिन ने अपना वो हाल ए दिल लोगों को बताया जब वो पहली बार क्रिकेट के गॉड सर डान ब्रैडमैन से मिले थे।
सचिन ने बताया कि ब्रैडमैन के 90वें जन्मदिन के असवर पर जब उन्हें तथा वार्न को क्रिकेट के इस महानतम दूत से मिलने का मौका मिला था, तब वे यही सोच रहे थे कि वे आखिरकार ब्रैडमैन से बात क्या करेंगे? सचिन ने कहा कि मैं और वार्न दोनों ही कार में साथ बैठकर ब्रैडमैन से मिलने जा रहे थे और रास्ते भर मेरा दिल जोरों से धक-धक कर रहा था।
सफाई अभियान के बाद गांव को संवारेंगे सचिन तेंदुलकर
मैं और शेन वार्न पूरे रास्ते यही चर्चा करते रहे कि आखिरकार हम सर डॉन से पहला सवाल क्या करेंगे और उनसे पहले बात कौन करेगा। तब मैंने वार्न से कहा कि तुम आस्ट्रेलिया से हो, लिहाजा तुम्हे ही बातचीत की शुरूआत करनी चाहिए। लेकिन वार्न ने कहा-नहीं तुम बल्लेबाज हो और तुम ही डॉन को बेहतर समझ सकते हो।"
मालूम हो कि ब्रैंडमैन फाउंडेशन ने सचिन और स्टीव वॉ को सम्मानित करने के लिए बुलाया था। सिडनी मैदान के बारे में बात करते हुए सचिन ने कहा कि यह मैदान उनका पसंदीदा है। मैंने हमेशा यही कहा है। मैं आज भी जब कार से उतरा तो महसूस किया कि यहां आकर मेरा मन खुशी से झूम जाता है।"
आस्ट्रेलियाई टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक स्टीव वॉ ने इस अवसर पर सचिन को आधुनिक ब्रैडमैन का दर्जा दिया। गौरतलब है कि सर डॉन ब्रैडमैन को सचिन के अंदर अपना अक्स नजर आता था इसलिए उन्होंने सचिन को अपने पास मिलने के लिए बुलाया था और अपनी एक किताब बतौर गिफ्ट सचिन को दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
