कोहली ने डिविलियर्स को बताया इस पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

नई दिल्ली। जिस तरह से टी-20 विश्वकप में विराट कोहली ने लगातार अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया उसे देखने के बाद लोग उन्हें टी-20 का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मानने लगे हैं, लेकिन खुद विराट कोहली का मानना कुछ और है।

Video- देखिये क्रिकेट के मैदान के बाहर कोहली, गेल, डिविलियर्स की मस्ती

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले विराट कोहली अपने साथी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को मौजूदा समय का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज मानते हैं। डिविलियर्स ने विराट कोहली के साथ सनराइजर्स के साथ मिलकर शानदार 157 रनों की साझेदारी की थी जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था।

कोहली का मानना है कि डिविलियर्स इस वक्त के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज है और यह उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित किया है। आपको बता दें कि डिविलियर्स ने महज 42 गेंदो पर शानदार 82 रनों की पारी खेली थी।

अपनी इस साझेदारी के बारे में बताते हुए कोहली ने कहा कि डिविलियर्स ने मुझपर से दबाव खत्म कर दिया था, उन्होंने कहा कि मैं तेजी से रन बनाना चाहता था, लेकिन डिविलियर्स ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरु कर दी जो सिर्फ वही कर सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रविवार को दिल्ली डेयर डेविल के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी। ऐसे में एक बार फिर से इन दोनों बल्लेबाजों को एक साथ बैटिंग करते देखना काफी दिलचस्प होगा।

Story first published: Friday, April 15, 2016, 15:32 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+