नई दिल्ली। सौ शतक मार कर भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का ऑफ फील्ड भी रिकार्ड बनाना कायम है। लेकिन इस बार सचिन ने रिकार्ड अपने बैट से नहीं बल्कि पेन से बनाया है।
दरअसल मास्टर ब्लास्टर सचिन की आत्मकथा 'प्लेइंग इट माई वे' ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की कथा और गैर कथा कैटेगिरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तक का रिकॉर्ड बनाया है।
गौरतलब है कि सचिन की इस आत्मकथा को 6 नवंबर 2014 को रिलीज किया गया था तब से लेकर आज तक यह सबसे ज्यादा बिकने वाली आत्मकथा हो गई है और इस कारण इसने लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में अपनी पोजिशन दर्ज करायी है। उस बुक ने अब तक करीब 13.51 करोड़ रुपए की कमाई की है और इस किताब के सह लेखक बोरिया मजूमदार हैं।