For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर का 87 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर का निधन हो गया। 87 साल की उम्र में उन्होंने ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सचिन के बचपन के कोच आचरेकर ने सचिन को दादर में शिवाजी पार्क में क्रिकेट सीखाते थे। आगे चलकर सचिन तेंदुलकर ने उनका नाम रौशन किया और विश्व के महान क्रिकेट के तौर पर जाने गए। सचिन हर साल शिक्षक दिवस पर उनसे मिलने जाते थे।

साल 1990 में रामकांत आचरेकर को द्रोणाचार्य पुरस्करा से सम्मानित किया गया।2010 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2010 में ही उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बीते शिक्षक दिवस पर सचिन तेंदुलकर ने बताया था कि कैसे उन्हें उनके कोच ने इस काबिल बनाया और उनकी ट्रेनिंग पर लगातार ध्यान दिया।

आचरेकर के परिवार की सदस्य रश्मी देवी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को फोन पर यह जानकारी दी। रमाकांत आचरेकर की कोचिंग में ही सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली, समीर दीघे, प्रवीण आमरे, चंद्रकांत पंडित और बलविंदर सिंह संधू सरीखे कई दिग्गज क्रिकेटरों ने अपने खेल को निखारा। आचरेकर के निधन की खबर सुनकर भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई।

Story first published: Wednesday, January 2, 2019, 19:15 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+