मुंबई। क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बारे में एक खास खबर आ रही है, मनोरमा आनलाइन के मुताबिक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। इस वेबसाइट की माने तो सारा तेंदुलकर शाहिद कपूर के साथ दिखायी दे सकती है।
अपने पापा सचिन की लाडली सारा हर इवेंट और क्रिकेट मैचस में वो सचिन के साथ नजर आती हैं। सारा को ऊपर वाले ने खूबसूरती का तोहफा दिया है तो सचिन-अंजलि ने उन्हें सीरत का। सारा तेंदुलकर मात्र 18 साल की हैं। वो धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्टूडेंट हैं।
मालूम हो सचिन ने अपने से पांच साल बड़ी लड़की डां. अंजलि से शादी की थी। इस शादी से सचिन को दो संतान सारा और अर्जुन हैं।