T20 वर्ल्ड कप: अफरीदी के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड, जिसे कोई तोड़ना नहीं चाहता
नयी दिल्ली। 19 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डेन में टीम इंडिया और पाकिस्तान का मुकाबला होना है। हमेशा की तरह फिर से इस मैच रोमांच अपने चरम पर होगा। मैदान के बाहर और भीतर दोनों तरफ टेंशन होगा। इस मैच में कौन जीतेगा यह कहना तो मुश्किल है, लेकिन उम्मीद यहीं है कि एक बार फिर से टीम इंडिया पाकिस्तान को परास्त कर दर्शकों के दिल जीतने में कामयाब होंगी।
भारत-पाक भिड़ंत से पहले दोनों टीमों के बारे में 10 अहम तथ्य
टी20 वर्ल्ड कप में जहां भारत ने अपना पहला मुाबला गंवाया है तो वहीं जीत दर्ज कर चुकी पाकिस्तान का मनोबल ऊंचा है। इस मैच से पहले हम पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी को बारे में कुछ अनोखा बताने वाले हैं। उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे कोई भी बल्लेबाज तोड़ना नहीं चाहता है। जानें कौन सा है वो रिकॉर्ड और क्यों कोई क्रिकेटर उसे तोड़ना नहीं चाहता?

सबसे बुजुर्ग कप्तान
अफरीदी इस वर्ल्ड कप के सबसे बुजुर्ग कप्तान है। उनके नाम पर एक अनोखा रिकॉर्ड है। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड अफरीदी के नाम है।

जीरो पर OUT होने का रिकॉर्ड
शाहिद अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप के पहले कप्तान हैं जो सबसे ज्यादा बार बिना खाते खोले आउट हुए हैं। अफरीदी 31 पारियों में 5 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

जीरो पर OUT होने का रिकॉर्ड
अफरीदी के अलावा श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान दूसरे नबंर पर हैं। वो भी पांच बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि वो सिर्फ इस रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं। उनके नाम कुछ बेहतरीन रिकॉर्डस भी दर्ज है।

अफरीदी के बेहतरीन रिकॉर्ड
अफरीदी ऐसे अकेले बल्लेबाज है जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेजी से रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 156 का है।

अफरीदी के बेहतरीन रिकॉर्ड
अफरीदी ने 31 पारियों में 20 की औसत से 505 रन बनाए हैं।

अफरीदी के बेहतरीन रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में अफरीदी 31 मैच खेलते हुए 37 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वालों गेंदबाजों में दूसरे पायदान पर हैं।

अफरीदी के बेहतरीन रिकॉर्ड
शाहिद अफरीदी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा टी20 मैच खेला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications