नई दिल्ली। दो दशकों से भी अधिक समय तक क्रिकेट पर राज करने वाले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर एक बार फिर से मैदान पर वापसी कर रहे हैं। जी हां, दरअसल ये वापसी असली क्रिकेट की पिच पर नहीं बल्कि वर्चुअल पिच पर होगी। सचिन तेंदुलकर पर आधारित गेम का ट्रेलर लॉन्च हो गया है और 16 नवंबर को ये गेम लॉन्च होने वाला है।
इस बात की जानकारी खुद सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर दी। सचिन ने अपने ट्वीच में लिखा, "इस गेम के लिए मैं काफी उत्सुक हूं। 24 साल तक मैदान पर खेलने के बाद अब दोबारा उन लम्हों को जीने का समय आ गया है। जल्द ही मैच शुरू होगा।" 'सचिन सागा क्रिकेट चैंपियनशिप' नाम के इस गेम का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है और ये बेहद ही आकर्षक लग रहा है। ट्रेलर में सचिन पहले ड्रेसिंग रूम से निकलते दिखते हैं। इसके बाद ट्रेलर में 16 साल के सचिन को खेलते दिखाया जाता है।
इसे भी पढ़ेंः- कोहली को पसंद नहीं है अनुष्का का देर से आना, आमिर के सवाल पर किए कई खुलासे
Very excited for this one! Have played on the field for 24 years, now it's time to relive those moments all over again. Match starting soon! https://t.co/FHRID3yI2Y
— sachin tendulkar (@sachin_rt) October 3, 2017
15 सेकेंड के इस ट्रेलर में पहले युवा सचिन को गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए दिखाया जाता है बाद में अचानक ही बड़े सचिन को दिखाया जाता है। आप भी देखें वीडियोः-
Step into the shoes of @sachin_rt in his official game. Pre-register now for #sachinsaga and get early bird gifts. https://t.co/iZ7jSC14LK pic.twitter.com/OCeuCpnADF
— Sachin Saga (@SachinSagaGame) October 3, 2017