For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL के फाइनल से पहले मुंबई इंडियंस के लिए सचिन तेंदुलकर का खास संदेश

नई दिल्ली। आईपीएल के फाइनल के लिए स्टेज सेट हो चुका है। एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस की टीम ने ना सिर्फ लीग मैचों में बल्कि प्लेऑफ में भी जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है तो दूसरी तरफ दिल्ली की टीम ने तमाम उतार चढ़ाव के बाद अहम मुकाबलों में जीत दर्ज करके आईपीएल के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच 9 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले पर हर किसी की नजर होगी।

फाइनल मुकाबले से पहले मुंबई इंडियन के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टीम का हौसला बढ़ाया है। सचिन ने कहा कि जब आप मुबई इंडियंस के लिए खेलने जाते हैं तो आप एकमात्र खिलाड़ी नहीं होते हैं बल्कि आपके पीछे पूरी फोर्स होती है। पहली और सबसे अहम चीज यह है कि हम एक परिवार हैं, उतार-चढ़ाव में हम एकजुट रहते हैं। खेल में और जिंदगी में चुनौतियां आती हैं, लेकिन हमे जरूरत होती है कि ऐसे समय में भी हमे एकजुट रहने की जरूरत है।

बता दें कि 10 नवंबर को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की ओर से जहां हर किसी की नजर कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम पर होगी तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची दिल्ली की टीम पहली बार यह खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेगी। बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम चार बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी है। मुंबई की टीम ने सबसे पहली बार 2013 उसके बाद 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल का खिताब जीता था।

Story first published: Monday, November 9, 2020, 15:47 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+