Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन ने फैन के खत का दिया यूं अनोखे अंदाज में जवाब, वायरल हुआ लेटर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का केवल खेल ही निराला ही नहीं है बल्कि उनकी हर बात निराली है। क्रिकेट की नायाब तस्वीर लोगों के सामने लाने वाले तेंदुलकर अपने हर फैन का शिद्दत से ख्याल रखते हैं।

वो आज भले ही क्रिकेट के मैदान पर 10 नंबर की जर्सी में दिखाई ना दें लेकिन उनके प्रति लोगों की मोहब्बत कम नहीं हुई जिसका ताजा उदाहरण है वायरल हो रहा है ये लेटर, जो कि सचिन को उनके फैन ने अमेरिका से भेजा है और जिसका जवाब तेंदुलकर ने दिया है।

करण गांधी ने सचिन को एक चिट्ठी भेजी थी

आपको बता दें कि अमेरिका के रहने वाले करण गांधी ने सचिन को एक चिट्ठी भेजी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मैं आपको क्रिकेट खेलते हुए ही बड़ा हुआ हूं, आपके वनडे मैचों के लिए मैंने कई बार अपनी कोचिंग क्लासेज छोड़ी हैं। जिसका जवाब सचिन ने उसी अंदाज में दिया जिसकी उम्मीद उनके चाहने वाले उनसे करते हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किया था

सचिन ने लिखा, डियर करण...मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरा मैच देखने के लिए तुमने जो अपनी क्लास छोड़ी हैं, उससे तुम्हारे टीचर खुश नहीं हुए होंगे। आपको बता दें कि तेंदुलकर ने खुद ये खत सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+