श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया अंडर-19 टीम में हुआ अर्जुन तेंदुलकर का चयन
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में चयन किया गया है। मुंबई की अंडर-14 और अंडर-16 टीमों में अपना दम दिखाने के बाद अर्जुन ने भारत की जूनियर टीम में जगह पक्की कर ली है। श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम दो चार दिवसीय मैच के साथ-साथ पांच वनडे मैच भी खेलेगी। अर्जुन को चार दिवसीय मुकाबलों के लिए टीम में जगह दी गई है।
भारतीय अंडर-19 टीम अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी और चार दिवसीय मैचों के लिए टीम की कमान दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज अर्जुन रावत को सौंपी गई है। वनडे टीम की कप्तानी आर्यन जुयल को दी गई है। अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है।
अर्जुन तेंदुलकर एक ऑलराउंडर हैं और इसी साल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर आयोजित हुए 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट ग्लोबल चैलेंज' में अर्जुन ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबका दिल जीता था। अर्जुन ने उस मुकाबले में 27 गेंदों पर 48 रनों की धुआंधार पारी खेली थी और बाद में चार विकेट भी हासिल किए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
