सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने बताया अपने फेवरेट ऑलराउंडर का नाम
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप ने सभी लोगों को अपने घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया है। भारतीय क्रिकेटर्स भी घर बैठकर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे में चर्चा में बने रहने के लिए क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया जहां वो फैंस के सवालों के जवाब दे रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी ऐसे समय फैंस के साथ अपनी बातें साझा करने से नहीं चूके। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के कुछ सवालों के जवाब दिए। इस दाैरान उन्होंने बताया कि उनका फेवरेट ऑलराउंडर काैन है।

लिया इस दिग्गज का नाम
बातचीत के दौरान, प्रशंसकों में से एक ने उनसे अपने पसंदीदा ऑलराउंडर का नाम पूछा। अर्जुन तेंदुलकर, जो खुद एक तेज-तर्रार ऑलराउंडर हैं, ने इंग्लैंड के सुपरस्टार बेन स्टोक्स को अपना फेवरेट ऑलराउंडर बताया। 2019 विश्व कप फाइनल में, स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच टाई करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और फिर सुपर ओवर में भी बल्लेबाजी की और टीम को चैंपियन बनाया था।

फेवरेट गेम का भी किया खुलासा
इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर ने फैंस के सवालों का जवाब देते समय अपनी फेवरेट गेम का भी खुलासा किया। उनसे पूछा गया कि फेवरेट गेम काैन है। इसका जवाब देते हुए अर्जुन ने पबजी का नाम लिया। साथ ही जब उनके पसंदीदा बाएं हाथ के पेसर्स के बारे में पूछा गया, तो 20 वर्षीय अर्जु ने मिचेल स्टार्क और मिशेल जॉनसन को चुना।

इसे चुना पसंदीदा महिला क्रिकेटर
अर्जुन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के क्रिकेटर डेनियल व्याट को अपनी पसंदीदा महिला क्रिकेटर के रूप में चुना। यह जोड़ी बहुत अच्छे दोस्त के रूप में जाने जाते हैं क्योंकि वे एक-दूसरे के पोस्ट पर बार-बार टिप्पणी करते रहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
