भारत का मैच देखने पहुंचे माल्या, लोग चिल्लाने लगे चोर-चोर
लंदन। भारत में कई बैंकों का 9000 करोड़ रुपए से अधिक का कर्जा लेकर फरार उद्योगपति विजय माल्या जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का मैच देखने पहुंचे तो उन्हें ऐसे हालात का सामना करना पड़ा जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की होगी। ओवल में मैदान के बाहर के जब क्रिकेट फैंस ने माल्या को देखा तो वह चोर-चोर के नारे लगाने लग गए।
विजय माल्या भारत में भगोड़ा घोषित कर दिए गए हैं और वह कोर्ट और तमाम एजेंसियों के आदेश के बाद भी भारत नहीं लौटे हैं, जिसकी वजह से भारत की एजेंसियों ने उन्हें भगोड़ा घोषि कर दिया है। यही नहीं माल्या के खिलाफ पिछले साल वारंट भी जारी किया गया था। माल्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान भी मैदान में मौजूद थे, जिसके बाद वह मीडिया की सुर्खियों में रहे थे।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद माल्या ने ट्वीट करके लिखा था कि मैच के दौरान मेरे पहुंचने को भारत की मीडिया ने सनसनीखेज बनाकर दिखाया था, मैं भारत के सभी मैच देखने जाउंगा और टीम इंडिया के लिए चीयर करुंगा। लेकिन जब माल्या आज मैच को देखने के लिए ओवल पहुंचे तो भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने उन्हें चोर-चोर कहकर बुलाना शुरु कर दिया। आपको बता दें कि माल्या कोहली के चैरिटि बॉल कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
इसे भी पढ़ें- आईपीएल के बाद दक्षिण अफ्रीका में भी टीम खरीदेंगे किंग खान
Wide sensational media coverage on my attendance at the IND v PAK match at Edgbaston. I intend to attend all games to cheer the India team.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) June 6, 2017
Vijay Mallya booed outside the Oval with shouts of "chor, chor". #INDvSA #ChampionsTrophy2017 pic.twitter.com/mKVANrWZau
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017
Serves @TheVijayMallya right for his deeds https://t.co/YDBzCAqYkv
— Balbir Singh (@balbir59) June 11, 2017
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
