सचिन तेंदुलकर ने किया ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑल राउंडर एलिस पेरी को ट्वीट, वजह दिल जीत लेगी
नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हमेशा क्रिकेट को बढ़ावा देने का काम करते रहते हैं। केवल पुरुष क्रिकेट ही नहीं सचिन महिला क्रिकेट को भी बढ़ाने के लिए हर संभव काम करते हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के अलावा सचिन के नाम सबसे ज्यादा शतक (100) और सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड भी है।

सचिन के ही नक्शे कदम पर चल रहीं हैं एलिस
सचिन के ही नक्शे कदम पर चल रहीं हैं ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑल राउंडर एलिस पेरी। हाल ही में एलिस पेरी को आईसीसी द्वारा इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ द इयर चुना गया। यही नहीं पेरी अभी मौजूदा आईसीसी वनडे बल्लेबाजी और ऑलराउंडर की रैंकिंग में नंबर वन पर हैं।

ऐलन बॉर्डर मेडल जीत चुकी हैं एलिस
ऑस्ट्रेलिया ने महिला टीम ने भी अभी हाल ही नें एशेज ट्रॉफी का सफलता से बचाव किया जिसमें एलिस पेरी ने बल्ले के साथ 70.20 के औसत से रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी नें 25.90 के औसत कमाल का प्रदर्शन किया। यही नहीं एलिस के ही दम पर सिडनी सिक्सर्स ने महिला बिग बैश लीग का खिताब जीता था। साथ ही ऐलन बॉर्डर मेडल में के लिए इस वर्ष के सबसे ज्यादा वोट पाने वाली महिला खिलाड़ी रहीं।

ऑस्ट्रेलिया ने 2 साल पहले शुरू कर दीं वर्ल्ड कप की तैयारी
आस्ट्रेलिया 2020 में महिला और पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के अगले संस्करण की मेजबानी करने जा रहा है। भले ही इसके लिए दो साल बचे हों लेकिन ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी है। उन्होंने 2010, 2012 और 2014 में लगातार तीन बार ट्राफी जीती था।
सचिन से की वीडियो कॉलिंग
इस प्रमुख आयोजन से पहले, एलिस पेरी ने सचिन तेंदुलकर, पेले, कैथी फ्रीमैन, जॉन एलेस और जेसिका वाटसन जैसे खेल के लीजेंड से सक्सेस मंत्रा को जानने के लिए वीडियो कॉलिंग की।
|
आपसे बात करके अच्छा लगा एलिस पेरी
जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन ने ट्विटर पर एक सुंदर संदेश के माध्यम से एलिस पेरी के साथ अपने विचार साझा किए। सचिन ने लिखा- "आपसे बात करके अच्छा लगा एलिस पेरी। याद रखो कि हमने क्रिकेट खेलना शुरू क्यों किया ... खेल के प्यार के लिए। ये व्यक्त करने के लिए आपको विश्व कप में खेलने से बड़ा मौका नहीं मिलेगा। अपने आप में एक बच्चे को जीवित रखें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
