ट्वेंटी-20 विश्व कप : भारत को पहला झटका (लीड-1)
भारत ने सलामी बल्लेबाज मुरली कार्तिक (0) का विकेट गंवाया। यह विकेट रोरी क्लीनवेल्डट के खाते में गया। उस समय भारत का कुल योग चार रन था। मुरली मैच की दूसरी गेंद पर विदा हुए।
मुरली का कैच विकेट के पीछे मार्क बाउचर ने लपका। भारत ने एक ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर पांच रन बनाए हैं। दिनेश कार्तिक तीन रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि सुरेश रैना ने एक रन बनाए हैं।
वर्ष 2007 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का यह दूसरा मुकाबला है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम इस विश्व कप में अपने अभियान का आगाज करेगी। भारत ने अपने पहले मुकाबले में शनिवार को अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया था।
टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), मुरली विजय, सुरेश रैना, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा, प्रवीन कुमार, आशीष नेहरा, दिनेश कार्तिक, पीयूष चावला।
दक्षिण अफ्रीका : ग्रीम स्मिथ (कप्तान), जैक्स कैलिस, लूट्स बूसमैन, मार्क बाउचर, अब्राहम डिविलियर्स, जीन पॉल ड्यूमिनी, रोरी क्लीनवेल्डट, मोर्न मोर्कल, डेल स्टेन, वान डेर मर्व।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications