तेंदुलकर ने बताया विश्व कप में कौन सा भारतीय गेंदबाज सबसे खतरनाक साबित होगा

नई दिल्ली। विश्व कप शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में सभी टीमे अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने की कोशिशों में लगी हुई हैं। अगर मौजूदा फार्म को पैमाना बनाया जाए तो भारत को विश्व कप का सबसे बड़े दावेदारों में एक माना जा रहा है। भारत ने अपने मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति के बावजूद पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूजीलैंड में शानदार खेल दिखाते हुए वनडे सीरीज में दर्ज की।
न्यूजीलैंड में अंतिम वनडे में जो भारत को जीत मिली है उसमें तो टीम को विराट कोहली की भी सेवाएं नहीं मिली थी। कोहली की अनुपस्थिति में टीम के मध्यक्रम ने नाजुक मौके पर खुद के गेम का स्तर ऊपर उठाया और टीम की मंझधार में फंसी नांव को किनारे पर लगाया। वहीं जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई मोहम्मद शमी ने शानदार तरीके से की है। शमी ने जिस तरह से गेंदबाजी की है उससे उनका विश्व कप में खेलना अब लगभग तय हो चुका है। बुमराह के साथ मिलकर शमी की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों पर इंग्लैंड में कहर बनकर टूट सकती है।
ऐसे में सचिन तेंदुलकर ने शमी के जोड़ीदार जसप्रीत बुमराह के बारे में बात करते हुए कहा कि बुमराह विश्व कप में भारत के लिए बहुत बड़ा खजाना साबित हो सकते हैं। सचिन ने कहा, 'बुमराह का एक्शन और उसकी निरंतरता विकेट दिलवाती है। साथ ही सटीक लाइन लेंथ के साथ गेंद को फेंकने की काबिलियत उसको एक खतरनाक गेंदबाज बनाती है। बुमराह विश्व कप में विपक्षी टीम के लिए बेहद खतरनाक गेंदबाज साबित होंगे।' बता दें कि फिलहाल भारतीय टीम न्यूजीलैंड में तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज करने वाली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
