IPL 2019 : सचिन तेंदुलकर ने बताया वो टर्निंग प्वाइंट जहां तय हो गई थी चेन्नई की हार
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) ने फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज कर चाैथी बार आईपीएल(IPL) का खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ मुंबई टीम आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम भी बन गई। उनके पीछे अब चेन्नई ही है जिन्होंने 3 बार खिताब पर कब्जा किया है। मैच बेहद रोमांचक रहा। कभी चेन्नई का पहला भारी रहा तो कभी मुंबई का। मुंबई के मेंटर सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) ने जीत के बाद बयान देते हुए वो टर्निंग प्वाइंट बताया जहां चेन्नई की हार तय हो चुकी थी।

धोनी का आउट होना बना सीएसके की हार का कारण
तेंदुलकर का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी के पवेलियन लाैटने से ही टीम की मैच में वापसी हुई थी। धोनी का रन-आउट होना सीएसके टीम की हार का अहम कारण रहा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की गेदबाजी ने भी काफी अहम रोल अदा किया। सचिन ने कहा कि मलिंगा का पिछला ओवर काफी महंगा गया था लेकिन बुमराह ने उसे काफी हद तक बैलेंस कर दिया। बुमराह ने चार ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर 1 विकेट लिया। बता दें कि धोनी 13वें ओवर में 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्हें ईशान किशन के थ्रो ने पवेलियन भेजा।

चाहर की हुई तारीफ
इसके बाद सचिन ने युवा लेग स्पिनर राहुल चहर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैंने पहले मैच के बाद ही चहर के बारे में अपनी राय जाहिर की थी और मुझे लगता है कि चहर शानदार गेंदबाज रहे। सचिन ने कहा कि मुझे लगता है कि स्पिनर्स ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। सचिन ने आलराउंडर हार्दिक पांड्या की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि पांड्या ने अहम मौकों पर टीम के लिए कई उपयोगी पारियां खेलीं। गाैर हो कि पांड्या ने फाइनल मैच में भी 10 गेंदों में 16 रन बनाए थे।

मुंबई के गेंदबाज हुए हावी
बता दें कि फाइनल मुकाबले में मुंबई ने पहले टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 8 विकेट खोकर चेन्नई के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा। मुंबई की तरफ से किरोन पोलार्ड ही 25 गेंदों में 41 रनों की सर्वाधिक पारी खेल सके। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर पाया। जवाब में उतरी चेन्नई टीम को क्विंटन डी काॅक व शेन वाॅटसन के रूप में अच्छी शुरूआत दी। लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद मुंबई के गेंदबाजी हावी हो गए। मैच अंत तक गया और मुंबई ने आखिरी गेंद पर 1 रन से रोमांचक जीत हासिल कर ली। चेन्नई के लिए सिर्फ वाॅटसन ही 59 गेंदों में 80 रनों की पारी खेल सके।
रन आउट पर मचा बवाल तो न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने धोनी के फैंस से पूछा यह सवाल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
