For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए आज के बड़े मुकाबले के बारे में क्या कहा सचिन ने?

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के प्रदर्शन की सचिन तेंदुलकर ने की तारीफ, बोले टीम हमें मुस्कुराने की वजह देगी

By Ankur

बर्मिंघम। चैंपियंस ट्रॉफी में जिस तरह से भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि वह फाइनल में ना सिर्फ अपनी जगह बनाने में सफल होगी बल्कि खिताब को अपने पास बरकरार रखने में भी सफल हुए हैं। लेकिन यह सिर्फ क्रिकेट प्रशंसकों का ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व मास्टर ब्लास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का भी मानना है। सचिन तेंदुलकर टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम हमे एक बार फिर से मुस्कुराने की वजह देगी।

इसे भी पढ़ें- जब धोनी की इस गलती की वजह से बांग्लादेश को मिले 5 अतिरिक्त रन

टीम ने बेहतर खेल दिखाया है

टीम ने बेहतर खेल दिखाया है

आईसीसी को दिए अपने साक्षात्कार में सचिन तेंदुलकर ने कहा कि अभी तक भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है, हालांकि श्रीलंका के खिलाफ मैच में श्रीलंका की टीम ने हमसे बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच के बारे में कहा कि जिस तरह से श्रीलंका की टीम ने 320 रन के लक्ष्य का पीछा किया वह आसान नहीं था, लेकिन उन लोगों ने इस बड़े स्कोर को भी आसान बना दिया, ऐसे में इसका उन्हें पूरा श्रेय मिलना चाहिए।

पाकिस्तान के मैच में हमने हर क्षेत्र में बेहतर किया

पाकिस्तान के मैच में हमने हर क्षेत्र में बेहतर किया

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बारे में सचिन ने कहा कि इस मैच में स्थिति कुछ और थी, हमने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, ना सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि हर क्षेत्र में, इस मैच में हमारी टीम पूरी तरह से नियंत्रण में दिखी और पाकिस्तान की टीम को हर क्षेत्र में बांधे रखा। हमारे पास बेहतरीन टीम है और इस लिहाज से अगला मैच हमारे लिए काफी अहम होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय टीम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएगी और हमें फिर से मुस्कुराने की वजह देगी।

टीम के प्रदर्शन पर आईसीसी को दिया साक्षात्कार

टीम के प्रदर्शन पर आईसीसी को दिया साक्षात्कार

आईसीसी ने सचिन तेंदुलकर के साक्षात्कार का वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि जानिए इस खेल के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को भारत का प्रदर्शन अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में कैसा लगा। आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया था, जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 264 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 265 रन का लक्ष्य रखा है।

आज का मुकाबला अहम

आज का मुकाबला अहम

अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने शानदार 8 विकेट से जीत दर्ज की थी, टीम के लिए शिखर धवन लगातार शानदार बैटिंग कर रहे है और अभी तक वह चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। बहरहाल बांग्लादेश के 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बेहतर सधी हुई शुरुआत की है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+