'कोल्लम अग्निकांड देखकर बुरी तरह कांप गये तेंदुलकर'
मुंबई। केरल के कोल्लम मंदिर में हुए अग्निकांड ने ना केवल देश के पीएम को बल्कि आम नागरीक को हिला कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना को सोच कर ही लोगों की रूह कांपी जा रही है।
Disturbing Pics- कोलम अग्निकांड के बाद मंदिर का भयावह मंजर
भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी इस हादसे से भयभीत हो गये हैं उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा है कि कोल्लम हादसे को सुनकर ही मैं घबरा गया, पूरी तरह से मैं अंदर तक हिल गया। मैं ऊपर वाले से प्रार्थना करता हूं कि वो हादसे में शिकार लोगों के घरवालों को मजबूती प्रदान करे ताकि वो इस दर्द से उबर पायें।
गौरतलब है कि रविवार को कोल्लम जिले के परावूर स्थित पुत्तिंगल मंदिर में रविवार तड़के 3.30 बजे आतिशबाजी के कारण भयंकर आग लग गई जिसमें अभी करीब सौ से ज्यादा लोग मौत की भेंट चढ़ गये और करीब 400 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। राहत कार्य अभी भी वहां जारी है।
Shaken by the tragic news of #Kollam. Thoughts and prayers go out to those affected. May God give us strength and resolve to bear this loss.
— sachin tendulkar (@sachin_rt) 10 April 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
