मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और महान गेंदबाज शेन वार्न टी-20 क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल कराना चाहते हैं। दोनों ही दिग्गज क्रिकेट के इस फॉर्मेट को ओलंपिक में शामिल किये जाने की मुहिम छेड़ने जा रहे हैं।
हाल ही में बीबीसी पर शेन वार्न ने कहा था कि वह क्रिकेट को ओलंपिक में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही मुमकिन भी हो सकता है।
वहीं सचिन तेंदुलकर ने कहा कि टी-20 क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किये जाने का विचार काफी अच्छा है मैं चाहूंगा कि ओलंपिक में इसे शामिल किया जाए।
गौरतलब है कि वार्न और तेंदुलकर अगले महीने अमेरिका में ऑल स्टार मास्टर्स टी-20 में हिस्सा लेंगे। दोनों ही दिग्गज एक बार फिर से एक दूसरे के सामने होंगे।