मुंबई। जैसा कि हमने आपको पहले बताया था कि क्रिकेट की दुनिया के दो लीजेंड यानी कि सचिन तेंदुलकर और शेन वार्न बहुत जल्द लीजेंड्स टी-20 क्रिकेट लीग शुरू करने जा रहे हैं, जिसके बारे में दोनों ही सितारों ने बुधवार को आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्ड्सन से बात की।
जिसके बारे में आईसीसी की ओर से कहा गया है कि यह सबकुछ खिलाड़ी की ओर से किया जा रहा है जिसकी मंजूरी देना आईसीसी का काम नहीं है बल्कि इस बात के लिए दोनों को घरेलू क्रिकेट बोर्ड के अधिकारों से बात करनी होगी। जैसे एस्सेल समूह की इंडियन क्रिकेट लीग को बीसीसीआई ने मान्यता नहीं दी है, वो एक अनधिकृत लीग है, ठीक उसी तरह लीजेंड्स टी-20 क्रिकेट लीग भी होगा।
केवल दिग्गजों को मिलेगी तेंदुलकर-वार्न की लीग में जगह
फिलहाल सचिन-वार्न के इस खूबसूरत संयुक्त प्रयास में क्रिकेट के लीजेंड्स ही शामिल होंगे। उम्मीद है कि यह इस साल के अंत में शुरू हो जायेगा। आईसीसी प्रमुख से मिलने की बात सचिन ने ट्विटर पर भी बताई है।
Looking forward to the challenge @ShaneWarne. GAME ON!! It is #SachinversusWarne!!! pic.twitter.com/bfMXmvf9pI
— sachin tendulkar (@sachin_rt) June 3, 2015