सचिन ने बनाया बैंगन का भर्ता, तो 5.5 लाख लोगों के मुंह में आया पानी
मसूरी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जिन्हें आपने मैदान पर चौके छक्के छुड़ाते देखा था, अब किचन के भी मास्टर हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सचिन ने न्यू इयर के मौके पर जो फोटोग्राफ शेयर की है, उसे देखकर तो यही लगता है।
सचिन ने गुरुवार को फेसबुक पर अपनी बैंगन का भर्ता बनाती हुई फोटोग्राफ शेयर की तो इसे सिर्फ कुछ ही घंटों के अंदर करीब साढ़े चार लोगों ने लाइक कर डाला था। यही हाल ट्विटर पर भी था और यहां भी कुछ ही सेकेंड्स के अंदर लाखों लोगों ने रि-ट्वीट कर डाला था।
सचिन ने लिखा है कि उनकी मां ने उन्हें बैंगन का भर्ता बनाने की रेसिपी सिखाई थी। सचिन की मानें तो उनके दोस्तों को उनके हाथ का बना यह भर्ता काफी पसंद भी आया।
आपको बता दें कि अपने कई इंटरव्यू में सचिन इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उनकी पत्नी अंजलि को खाना बनाने का कोई शौक नहीं है और कभी-कभी उन्हें कुकिंग करना काफी अच्छा लगता है।
सचिन ने इसके साथ ही फेसबुक और ट्विटर पर मसूरी की एक और फोटोग्राफ शेयर की है जिसमें वह अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ नाश्ते का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। सचिन इस समय मसूरी में हैं जहां पर वह नए साल की छुट्टियां मना रहे हैं।
Happy New Year! Breakfast at Chaar Dukaan, Mussoorie. Had amazing bun omelette and parathas with dahi n pickle pic.twitter.com/HB3Jr9M8a3
— sachin tendulkar (@sachin_rt) January 1, 2015 - Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
