Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए किसमें सचिन को युवी, रैना और वीरू की झलक दिखती है

हैदराबाद। आईपीएल सीजन के फाइनल मुकाबले से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने खुलकर बात की। इस मौके पर सचिन ने बात करते हुए आईपीएल में अपने अनुभव के बारे में बात की और उन्होंने इस सीजन में उन खिलाड़ियो के बारे में भी बात की जिसने उन्हें प्रभावित किया। सचिन ने डगआउट में मुंबई टीम के साथ अपने अनुभव को भी साझा किया और बताया कि नए खिलाड़ियों के साथ उनका कैसा रहा।

इसे भी पढ़ें- IPL: जानिए फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेगा कितना पैसा?

45-50 दिन का अनुभव शानदार

45-50 दिन का अनुभव शानदार

आईपएल के बारे में बात करते हुए सचिन ने कहा कि एक बार फिर से मैदान में आकर काफी अच्छा लग रहा है। फाइनल मुकाबले के बारे में सचिन ने कहा कि हैदराबाद काफी जबरदस्त जगह है और यहां के लोग मैदान में काफी उत्साह दिखाते हैं। आईपीएल के बारे में बात करते हुए सचिन ने कहा कि हमारे पास दुनियाभर के अच्छे खिलाड़ी हैं। 45-50 दिन इन खिलाड़ियों के साथ होना काफी अच्छा अनुभव है। उन्होंने कहा कि आईपीएल सिर्फ मैदान में खेलना ही नहीं हैं, इसके जरिए काफी कुछ सीखने को मिलता है।

विदेशी खिलाड़ियों से काफी सीखने को मिलता है

विदेशी खिलाड़ियों से काफी सीखने को मिलता है

सचिन ने कहा कि दुनियाभर के खिलाड़ियों के साथ आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है, मैदान में क्रिकेट के अलावा खिलाड़ियों के पास काफी कुछ सीखने को है। जैसे जैक कॉलिस केकेआर टीम के साथ हैं तो उनके साथ के खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका की संस्कृति के बारे में काफी कुछ जानने को मिलता है। ऐसे में खिलाड़ी एक दूसरे के साथ अलग-अलग तरह के अनुभव साझा करते हैं।

नीतीश राणा बेहतरी खिलाड़ी

नीतीश राणा बेहतरी खिलाड़ी

आईपीएल के इस सीजन में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए सचिन ने कहा कि मुझे मुंबई टीम के नीतीश राणा ने काफी प्रभावित किया है, उन्होंने कुछ मुश्किल मैचों में टीम को जीत दिलाई और खुद की क्षमता से लोगों को परिचित कराया है। वह मुश्किल परिस्थितियों में भी अच्छा खेलते हैं, अहम समय में भी उन्होंने धैर्य नहीं खोया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

रिषभ पंत में युवी और रैना दिखता है

रिषभ पंत में युवी और रैना दिखता है

रिषभ पंत के बारे में बात करते हुए सचिन ने कहा कि वह शानदार खिलाड़ी हैं, वह जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं उनमें युवराज सिंह और सुरेश रैना का मिश्रण दिखता है। उन्हें खेलते हुए देखना काफी अच्छा लगता है। आईपीएल की शुरुआत में ही रिषभ पंत के पिता का देहांत हो गया था लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

राहुल त्रिपाठी में वीरू की झलक

राहुल त्रिपाठी में वीरू की झलक

रिषभ पंत के अलावा सचिन ने कई और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी बेहतर बताया है। उन्होंने थंपी, जसप्रीत बुमरा और सिराज की भी तारीफ की। पुणे टीम के सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी के बारे में बात करते हुए सचिन ने कहा कि जब वह बल्लेबाजी करते हैं तो उनमें वीरेंद्र सहवाग की झलक देखने को मिलती है। वह मुझे वीरू की याद दिलाते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+