दोनों टीमों का यह 14वां और अंतिम लीग मुकाबला है। डेयर डेविल्स की टीम ने सात मुकाबले जीते हैं जबकि छह में उसकी हार हुई है। उसके कुल 14 अंक हैं और वह आठ टीमों की तालिका में चौथे तीसरे स्थान पर है।
दूसरी ओर डेक्कन की टीम ने भी सात मैचों में जीत हासिल की है। छह मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह उसके खाते में भी 14 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के मामले में पीछे होने के कारण वह तालिका में पांचवें स्थान पर है।
दोनों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं। आंकड़े बिल्कुल साफ हैं। जीत की सूरत में किसी एक टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा जबकि रोमांच से भरपूर आईपीएल-3 से एक का पत्ता कट जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।