'क्रिकेट वाली बीट पे...' सचिन ने गाया गाना, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नया अंदाज नजर आया है। क्रिकेट में जौहर दिखाने के बाद अब सचिन ने गाने में भी हाथ आजमाया है। सचिन तेंदुलकर का पहला गाना सामने आया है। इतना ही नहीं इस गाने ने सोशल मीडिया में धूम मचा दी है।
क्रिकेट के बाद सचिन की नई पारी
महज कुछ घंटे में ही सचिन तेंदुलकर का ये गाना वायरल हो गया है। सचिन ने जो गाना गाया है उसके बोल हैं 'क्रिकेट वाली बीट पे...'। इस गाने में सचिन तेंदुलकर अकेले नहीं हैं उनका साथ निभा रहे हैं गायक सोनू निगम।

एलबम में सचिन के साथ सोनू निगम भी
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का ये एलबम रविवार रात सबके सामने आया। कुछ ही घंटे में ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक गायकी के बड़े प्लेटफॉर्म इंडियन ऑयडल के सेट पर सचिन तेंदुलकर का पहला एलबम रिलीज किया गया।

सचिन तेंदुलकर का पहला एलबम
एलबम में सचिन तेंदुलकर के साथ सोनू निगम ने भी साथ दिया है। एलबम को देख कर शायद ही कोई तय कर सकेगा कि आखिर सचिन ने अच्छा गाना गया है या फिर सोनू निगम ने? गाने की शुरुआत सचिन करते हैं, इसके बोल हैं... "गेंद आई, बल्ला घुमा, मारा छक्का, सचिन, सचिन... नाचो-नाचो सब क्रिकेट वाली बीट पे..."।

सोनू निगम ने सचिन की जमकर तारीफ की
एलबम को लेकर सोनू निगम ने आईएएनएस से कहा कि मैं सचिन की नई पारी का हिस्सा बनने के लिए बेहद खुश हूं। 'क्रिकेट वाली बीट पे...' गाने के दौरान सचिन का अंदाज बेहद खास नजर आया। मैं उनकी आवाज को सुनकर चकित रह गया। यही वजह है कि मैं मानता हूं कि भगवान किसी को जीनियस बनाता है तो उन्हें कई अन्य खूबियां भी देता है।

गाने के दौरान सचिन और सोनू निगम ने जमकर की मस्ती
सचिन तेंदुलकर की गायकी की सोनू निगम ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो बहुत अच्छे गायक हैं। उन्होंने सही सुर में गाने को पूरा किया। इस दौरान वो बेहद सामान्य नजर आ रहे थे। सोनू निगम ने बताया कि एलबम की शूटिंग के दौरान हमने जमकर मस्ती की। ये बेहद खास था और मैं बहुत खुश हूं कि लोग इस गाने को पसंद करेंगे।
देखिए, सचिन तेंदुलकर का एलबम...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications